29
Nov
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर(पीके) को लेकर बंगाल में तृणमूल के भीतर असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। चार विधायक पहले ही अपनी नाराजगी जता चुके हैं। कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद हावड़ा के शिवरपुर से वरिष्ठ विधायक व नेता जटू लाहिड़ी ने प्रशांत किशोर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पार्टी छोड़ने के संकेत दे दिए हैं। टीएमसी के कई नेता प्रशांत किशोर के खिलाफ इन दिनों खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं। सुवेंदु की नाराजगी के पीछे भी प्रशांत किशोर के संगठन में हस्तक्षेप बता रहे हैं। बता दें कि दिल्ली विधानसभा और आंध्र…
