30
Dec
ब्रिटेन में कोरोना का जो नया स्ट्रेन सामने आया है, उससे पीड़ित एक शख्स कोलकाता भी पहुंचा है। इससे राज्य स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य सचिव नारायणस्वरूप निगम ने कहा, “हमें सूचित किया गया है कि कोलकाता के एक युवक के शरीर में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पाया गया है।"स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि ब्रिटेन से लौटे एक युवक सहित कुल सात लोगों के नमूने कलकत्ता हवाई अड्डे पर एकत्रित किए गए थे। उन्हें जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के व्यवस्थापक-डॉक्टर के बेटे के नमूने में…
