02
Jan
राजधानी कोलकाता के गरफा थाना इलाके में पत्नी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारने की कोशिश करने वाले पति को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा है। उसकी पहचान 30 साल के प्रणाम राय के तौर पर हुई है। घटना 23 नंबर प्रतापगढ़ स्थित पते की है। शनिवार सुबह एसएसडी डिवीजन के उपायुक्त आईपीएस रशीद मुनीर खान ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी को रात 8:00 बजे के करीब प्रणाम ने अपनी पत्नी प्रियंका रॉय (30 साल) को चाकू से गोद दिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी…
