07
Nov
डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन का व्हाइट हाउस तक का सफर अब मुकाम पर पहुंचने वाला है. इसी के साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोकतंत्र में उप राष्ट्रपति बनने जा रही हैं. इसे लेकर भारत में भी उत्साह है. कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन तमिलनाडु की रहने वाली थीं. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि भारत सरकार को कमला हैरिस के भव्य और शानदार स्वागत की तैयारी करनी चाहिए. भारतीय मूल की होने के नाते हमें इस बात का गर्व है कि भारत की बेटी अमेरिका की उप राष्ट्रपति बनने जा…
