22
Jan
मालदा जिले के हरिशचंद्रपुर डुमसाडांगी इलाके के लोगों ने गांव में बुनियादी सुविधाओं के भारी अभाव का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को भालूका - हरिश्चंद्र राज्य सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध करते हुए यातायात ठप कर दिया। इधर सड़क अवरोध की खबर मिलते ही हरिशचंद्रपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के अस्वाशन के बाद करीब एक घंटे बाद अवरोध समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि तीन सालों से बाढ़ से क्षतिग्रस्त बिजली के पोल बेकार पड़े हैं। उनकी मरम्मति के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। रात होते ही पूरा…
