10
Feb
पश्चिम बंगाल में सत्ता फतह के लिए पुरजोर कोशिश कर रही भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने बंगाल को अपना मुख्य ठिकाना बना लिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को राज्य में दो परिवर्तन यात्राओं को हरी झंडी दिखाई थी और ममता पर तीखा प्रहार किया था। उसके बाद बुधवार को भी उन्होंने खड़गपुर में चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान न केवल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया बल्कि आम लोगों से भी मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मई में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गठन होना तय है।बुधवार सुबह नड्डा ने खड़गपुर के हरियातारा ग्राम…
