Business

सड़क किनारे पलटा ट्रक , चालक व खलासी घायल

सड़क किनारे पलटा ट्रक , चालक व खलासी घायल

यात्रियों से लदे भुटभूटी  को बचाने के दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक व खलासी घायल हो गए। उन्हें  मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। । ओल्ड मालदा थाने के साहापुर इलाके के  बाईपास रोड पर  बुधवार सुबह इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गयी. दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल ट्रक चालक व खलासी को बहार निकाल कर उन्हें  अस्पताल भेज दिया। इधर  घटना की खबर मिलते ही ओल्ड मालदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ…
Read More
सिलीगुड़ी : तीन दुकानों में दुस्साहसिक चोरी, इलाके में हड़कंम सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी : तीन दुकानों में दुस्साहसिक चोरी, इलाके में हड़कंम सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के बागडोगरा थाना अंतर्गत गोसाईपुर में मंगलवार देर रात तीन दुकानों में  दुस्साहसिक  चोरी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार लोअर बागडोगरा के गोसाईपुर में एक मोबाइल शॉप, एक साउंड सिस्टम शॉप और एक इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिकल शॉप में चोरी की वारदात हुई । इधर चोरी की खबर मिलते ही बागडोगरा पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जाँच शुरू कर दी । दूसरी और इन दुकानों के मालिकों ने चोरी में लाखों रूपये के नुकसान की बात कही है। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में अक्सर चोरी होती रहती है।  पुलिस ने…
Read More
भाजपा प्रत्याशी शिखा चटर्जी पहुंची इस्कॉन मंदिर , पूजा अर्चना के बाद शुरू किया  चुनाव प्रचार

भाजपा प्रत्याशी शिखा चटर्जी पहुंची इस्कॉन मंदिर , पूजा अर्चना के बाद शुरू किया चुनाव प्रचार

डाबग्राम - फुलबाड़ी  विधानसभा सीट की भाजपा उम्मीदवार शिखा चटर्जी  अपने क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार कर रही है।   बुधवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भव्य इस्कॉन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद वे चुनाव प्रचार के लिए निकल। पड़ी  आज  सुबह वे अपने समर्थकों के साथ विभिन्न इलाके में चुनाव प्रचार किया। गौरतलब है डाबग्राम - फुलबाड़ी  विधानसभा सीट पर उनका मुख्य मुकाबला राज्य के पर्यटन मंत्री रहे गौतम देव् से हैं।  दूसरी ओर संयुक्त मोर्चा के सीपीएम उम्मीदवार दिग्गज नेता दिलीप सिंह भी चुनाव मैदान में हैं। हालाँकि सभी ने अपनी अपनी जीत का दावा किया है। 
Read More
एमवे इंडिया सभी के लिए समान भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है

एमवे इंडिया सभी के लिए समान भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की २०२१ थीम के अनुरूप #चुसटुच्यालेन्ज, एमवे इंडिया,जो देश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एक है उन्होंने पूरे भारत में महिला-केंद्रित कार्यक्रमों की सरगम के साथ महिलाओं का महीना मनाया। इसी वैश्विक विषय जो दर्शाता है कि "एक,चुनौती दी गई दुनिया एक सतर्क दुनिया है, और चुनौती से परिवर्तन आता है”। एमवे का उद्देश्य महिलाओं को उद्यमशीलता प्रदान करना है ताकि वे उन्हें सही मंच प्रदान कर सकें उनकी असली क्षमता का पता लगाने के लिए। इसके १० साल के विकास के दृष्टिकोण के एक हिस्से के रूप में, संगठन महिलाओं को सशक्त बनाना…
Read More
थ्रेसिंग मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय मासूम की मौत

थ्रेसिंग मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय मासूम की मौत

उत्तारद दिनाजपुर जिले के  चोपड़ा थाना के गोंदुगछ गांव में मंगलवार को  थ्रेसिंग मशीन  के पहिये से कुचल कर 12 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोकेया परवीन के रूप में की गयी है।  घटना के बाद पूरे इलाके में  सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को  दासपारा ग्राम पंचायत के गोंदुगछ क्षेत्र में एक मशीन की मदद से गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान यह घटन घटी। घटना में गंभीर रूप से घायल  रोकेया को दलुआ ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां  चिकित्स्कों ने उसे  मृत घोषित कर दिया। चोपड़ा थाने की  पुलिस शव को पोस्टमार्टम  के…
Read More