03
Apr
नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के सुश्रतनगर कावाखली इलाके में भाजपा उम्मीदवार आनंमय बर्मन के पोस्टर व केबैनर फाड़ने को लेकर इलाके में भारी तनाव देखा जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी आनंदमय बर्मन ने इस घटना के पीछे तृणमूल समर्थकों का हाथ होने का दावा किया है। श्री बर्मन ने कहा तृणमूल कांग्रेस लगातार अपने जनाधार खोती जा रही है और बौखलाहट में इस तरह की घटना को अंजाम दे रही है। इधर राजनीतिक तनाव की खबर मिलते ही मेडिकल आउटपोस्ट की पुलिस व चुनाव आयोग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया।
