06
Apr
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है।रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक दिल्ली में नाइट कर्फ्यू रहेगा। दिल्ली सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आज (6 अप्रैल) रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। ये कर्फ्यू 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली देश के उन पांच राज्यों में शामिल है, जहां कोरोना के मामले तेजी से…
