Business

256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

भक्तिनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर सिलीगुड़ी नगर निगम के 42 नंबर वार्ड के  गांधीनगर से 253 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम  दिलीप रॉय उर्फ़ बुधारू  (53) बताया जा रहा है।  पुलिस ने बताया जप्त ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपये आंके गए हैं।  आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत अदातल में पेश किया जायेगा। 
Read More
रिहायशी इलाके में घुसा जंगली हाथी , लोगों में दहशत

रिहायशी इलाके में घुसा जंगली हाथी , लोगों में दहशत

सिलीगुड़ी के निकट खोदिबाड़ी ब्लॉक के पानीटंकी के मंजय जोट में शुक्रवार सुबह जंगली हाथी रियायशी इलाके में घुसकर तांडव मचाया।  हाथी के रियायशी इलाके में घूमते देख लोगों में दहशत फ़ैल गयी।  हाथी को देख लोग इधर उधर भागने लगे। गौरतलब है कि फिलहाल पूरे राज्य में लॉक डाउन लागू है।  लोग अपने अपने घरों में कैद हैं।  सड़क सुनसान है।  इस वजह से हाथी इलाके की सडकों पर देर तक घूमता रहा।  स्थानीय लोगों के अनुसार टुकरियाझाड़ जंगल से निकल कर गांव में घुसा यह हाथी वापस जंगल लौट गया। 
Read More
पेंगोलिन के साथ तीन तस्कर  गिरफ्तार , स्कूल बैग में की जा रही थी पेंगोलिन की तस्करी

पेंगोलिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार , स्कूल बैग में की जा रही थी पेंगोलिन की तस्करी

बैकुंठपुर वन विभाग के सालूगाड़ा रेंज के वन अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर कल देर रात एक पेंगोलिन के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार पेंगोलिन का वजन 1. 5 किलो है।  तस्करों के नाम अमजद हुसैन  , मुजानुर रहमान , और सुनील ओराव है।  अमजद हुसैन  लाटागुड़ी, मुजानुर रहमान  ,जलपाईगुड़ी और  सुनील ओराव  मालबाजार का रहनेवाला है।  तस्करों के पास से पेंगोलिन के शल्क भी   बरामद किये गए।  वन विभाग के अधिकारी तसकरों से पूछताछ शुरू कर दी है।  वन विभाग के अधिकारियों ने बताया जीवित पेंगोलिन एंव उसके शल्क…
Read More
कैनन भारत में कोविड १९ राहत प्रयासों को मजबूत करता है

कैनन भारत में कोविड १९ राहत प्रयासों को मजबूत करता है

कोविड १९ के खिलाफ लड़ाई में देश का समर्थन करने के उद्देश्य से, कैनन इंडिया एक टीकाकरण जागरूकता अभियान चला रहा है और अपने गोद लिए गए गांवों - माहेश्वरी गांव (हरियाणा), परिवली गांव (मुंबई), कल्याणपुर गांव (कोलकाता) और अन्नाडोडी गांव (बैंगलोर), उन्हें टीकाकरण के लिए पंजीकरण में मदद करने के लिए गांव में सहायता शिविर स्थापित कर रहा है। । कैनन इंडिया टीकाकरण, इसके लाभ, इसके बाद के प्रभाव और प्रक्रियाओं के बारे में आवश्यक जानकारी के साथ ग्रामीणों की मदद कर रहा है। इसके अतिरिक्त, वॉक-इन पंजीकरण उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में, संगठन उन्हें सरकारी पोर्टलों पर…
Read More
भारत में मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल का पहला सफल इलाज हुआ है.

भारत में मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल का पहला सफल इलाज हुआ है.

भारत में मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल का पहला सफल इलाज हुआ है. गुड़गांव स्थित अस्पताल में मरीज को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल की खुराक दिए जाने के एक दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अस्पताल के अध्यक्ष डॉ नरेश त्रेहान ने बताया कि 82 वर्षीय एक व्यक्ति कई बीमारियों से ग्रसित थे. उन्हें मेदांता अस्पताल में खुराक देने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. मोनोक्लोनल एंटीबॉडी हानिकारक रोगजनक वायरस से लड़ने की प्रतिरक्षा प्रणाली की क्षमता की नकल करते हैं. ऐसा एंटीबॉडी कॉकटेल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दिया गया था जब वे कोरोना से संक्रमित हुए थे.…
Read More