Business

सामूहिक टीकाकरण की मांग में सीपीएम ने मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी  को दिया ज्ञापन

सामूहिक टीकाकरण की मांग में सीपीएम ने मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को दिया ज्ञापन

 कोरोना महामारी के बीच सीपीएम ने सामूहिक टीकाकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सीपीएम की दार्जिलिंग जिलाकमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल आज  सिलीगुड़ी महकमा परिषद में दार्जीलिंग  जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को एक ज्ञापन देकर सामूहिक टीकाकरण सुनिश्चित करने , रेड वॉलेंटियर्स सहित विभिन्न स्वयंसेवकों को तत्काल कोरोना वैक्सीन देने,. कोरोना पीड़ितों की चिकित्सा का खर्च सरकार द्वारा वहन करने  समेत विभिन मांगें की।
Read More
यास :बांस का मचान टूट कर गिरा , धान की बोरियों के नीचे दबकर दादी व दो पोते की दर्दनाक मौत

यास :बांस का मचान टूट कर गिरा , धान की बोरियों के नीचे दबकर दादी व दो पोते की दर्दनाक मौत

दक्षिण बंगाल के साथ साथ उत्तर बंगाल के मालदा जिले में चक्रवाती तूफ़ान यास ने तबाही मचायी है। चक्रवाती तूफ़ान के दौरान मालदा में बांस के मचान  गिरने से उस पर रखी धान की बोरियों के नीचे दबकर दादी और दो पोते की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा गुरुवार देर रात मालदा जिले के चांचल  थाना क्षेत्र के लोलियाबाड़ी इलाके में हुआ. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने धान की बोरी में फंसी घायल दादी और उसके दो नाबालिग पोते को रात ही  पास के ग्रामीण अस्पताल में पहुंचाया जहां  डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के…
Read More
टोल टैक्स बचाने के लिए पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल, धारदार हथियार समेत यूपी निवासी तीन गिरफ्तार

टोल टैक्स बचाने के लिए पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल, धारदार हथियार समेत यूपी निवासी तीन गिरफ्तार

पुलिस की वर्दी में आपराधिक वारदात को अंजाम देने से पहले ही प्रधाननगर थाने की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहनेवाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिलीगुड़ी के शालबाड़ी इलाके में नाका चेकिंग के दौरान सिक्किम की ओर जा रही एक इनोवा कार की तलाशी ली गयी। कार में उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी में  एक व्यक्ति बैठा था।  पूछताछ के दौरान पुलिस को उस पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आयी। पूछताछ में उस व्यक्ति ने कबूल किया कि टोल टैक्स से बचने के लिए उन्होंने पुलिस की वर्दी…
Read More
ब्लैक फंगस पर कंट्रोल की तैयारी:बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- ब्लैक फंगस की दवाओं का उत्पादन बढ़ाएं

ब्लैक फंगस पर कंट्रोल की तैयारी:बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- ब्लैक फंगस की दवाओं का उत्पादन बढ़ाएं

देश में ब्लैक फंगस पर कंट्रोल करने की कवायद तेज हो गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का उत्पादन बढ़ाने के लिए आदेश दिया है, ताकि महाराष्ट्र को पर्याप्त मात्रा में दवाएं मिल सकें। वहीं, केंद्र सरकार ने इस बीमारी में इस्तेमाल होने वाले एंफोटेरिसिन-बी इंजेक्शन के 80 हजार डोज गुरुवार को 26 राज्यों के लिए भेज दिए हैं। हाईकोर्ट की नागपुर बेंच के जस्टिस एसबी शुक्रे और एजी घरोटे ने गुरुवार को कोरोना से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई की। इस वैकेशन बेंच ने कहा कि महाराष्ट्र में…
Read More
तूफान पर राहत से पहले ममता आहत

तूफान पर राहत से पहले ममता आहत

यास तूफान पर पश्चिम बंगाल में होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आहत हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता बैठक में शामिल नहीं होंगी। वे मीटिंग में शुभेंदु अधिकारी को बुलाए जाने से नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि यदि शुभेंदु अधिकारी बैठक में शामिल हो रहे हैं तो उनका जाना मुश्किल है। हालांकि, वे तूफान से होने वाले नुकसान के दस्तावेज मोदी को सौंपने कलाईकुंडा जाएंगी। ओडिशा के CM के साथ की समीक्षा बैठकप्रधानमंत्री मोदी बंगाल और ओडिशा के दौरे पर हैं। वे तूफान प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे कर रहे हैं।…
Read More