Business

अभिभावकहीन बच्चों की मदद करेगा सिलीगुड़ी नगर निगम

अभिभावकहीन बच्चों की मदद करेगा सिलीगुड़ी नगर निगम

सिलीगुड़ी नगर निगम के 36 नंबर वार्ड स्थित सेंट्रल शांतिनगर निवासी नंददुलाल रॉय का   जटिल बीमारी की वजह से हाल ही में निधन हो गया। इसके कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी कविता रॉय कोविड की शिकार हो गईं। उनके तीन बच्चों  अनाथ की स्थिति में  इधर उधर भटक रहे हैं। दूसरी ओर सिलीगुड़ी  नगर निगम के मुख्य प्रशासक  गौतम देव सोमवार को  इन बच्चों से मिले। दिवंगत दम्पति की सबसे बड़ी बेटी नंदिता बारहवीं, सबसे छोटी बेटी आठवीं और बेटा आठवीं कक्षा में है। गौतम देव ने  इन बच्चों की पढ़ाई में हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा  सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से इन बच्चो की पढाई के लिए हर माह दो हजार रुपये का अनुदान दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा  इन बच्चों की परवरिश को लेकर अन्य…
Read More
मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पास नाले में  मिला नवजात का शव

मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के पास नाले में मिला नवजात का शव

 मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल से सटे इलाके में नवजात शिशु का शव मिलने से चारो ओर हड़कंप मच गया। रविवार सुबह सफाई के दौरान नगरपालिका के सीवर में एक नवजात का शव तैरता मिला। घटना के प्रकाश में आने के बाद  मेडिकल कॉलेज परिसर से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर लोगों में अफरा तफरी मच गयी. स्थानीय सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे नगर निगम का एक सफाई कर्मी मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पुराने गेट के सामने सीवर की सफाई कर रहा था. उसने सबसे पहले नवजात के शव को सीवर में तैरते देखा। सफाईकर्मी ने बताया कि सीवर की सफाई के दौरान नवजात लड़के का शव बरामद किया गया है. हालांकि, वह स्पष्ट रूप से यह नहीं बता सका कि शव सीवर में कैसे आया। इधर यह खबर फैलते ही लोग वहां जमा हो गए। इसकी सूचना तत्काल इंग्लिशबाजार थाने को दी गई। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि पास में मेडिकल कॉलेज और कई निजी नर्सिंग होम हैं। वहां से शायद कोई नवजात के शव को सीवर में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने नवजात का शव बरामद…
Read More
लॉक डाउन को लेकर सक्रिय दार्जिलिंग पुलिस, साथ ही चला रही जागरूकता अभियान

लॉक डाउन को लेकर सक्रिय दार्जिलिंग पुलिस, साथ ही चला रही जागरूकता अभियान

 दार्जिलिंग पुलिस कोरोना की रोकथाम के लिए काफी सक्रिय है। लॉक डाउन के दौरान पुलिस लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही उन्हें सरकारी नियमों का पूरी तरह से पालन करने की नसीहत दे रहे हैं।  इसके साथ ही पुलिस मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाके में भी  लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. लॉक डाउन के दौरान पुलिस इस बात पर विशेष नजर रख रही है कि दुकानें समय पर खुली और बंद हो।इसके साथ ही  पुलिस की ओर से आवश्यक काम के लिए ही  घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। साथ ही मास्क पहनने , सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने व  सामाजिक दूरी का  पालन करने की बातकही  जा रही है। 
Read More
सिलीगुड़ी से मालदा जा रही डेमू पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी हताहत नहीं,

सिलीगुड़ी से मालदा जा रही डेमू पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी हताहत नहीं,

सिलीगुड़ी जंक्शन से मालदा कोर्ट स्टेशन जाने वाली 07520 डेमू पैसेंजर ट्रेन रविवार को  शाम करीब 4:52 बजे हरिश्चंद्रपुर स्टेशन प्रवेश करने के दौरान पटरी से उतर गई। स्टेशन में प्रवेश  करने के दौरान  ट्रेन की गति धीमी होने के कारण ट्रेन बड़े हादसे के शिकार होने से बच गई। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। दुर्घटना के बाद  रेलवे लाइन के आसपास के विभिन्न गांवों के काफी संख्या में लोग रेल लाइन के किनारे पहुंचे। हरिश्चंद्रपुर और कुमेदपुर स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंच कर हालातों का जायजा लिया .  स्थानीय रेलवे अधिकारी के मुताबिक  कटिहार डिविजन को इसकी खबर दे दी गई है . रेलवे  ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Read More
बारिश के बाद बंगाल में फिर गिरा तापमान

बारिश के बाद बंगाल में फिर गिरा तापमान

 पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश के बाद एक बार फिर तापमान में कमी दर्ज की गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस पर है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 35.3 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान 0.6 मिली मीटर बारिश अकेले राजधानी कोलकाता में दर्ज की गई है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी रह-रहकर बारिश हुई है। वातावरण में अपेक्षित आद्रता 90 फ़ीसदी अधिकतम और…
Read More