breaking news

शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स 750 अंक उछला!

शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स 750 अंक उछला!

भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार 11 नवंबर को शुरुआती गिरावट के बाद जोरदार रिकवरी देखने को मिली। विदेशी संकेतों में सुधार और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीदों ने निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूत किया। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 411 अंकों की गिरावट के साथ 83,124.03 के निचले स्तर पर चला गया था, लेकिन फिर यहां से इसमें 750 अंकों की उछाल देखने को मिली। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 335.97 अंक या 0.40 फीसदी बढ़कर 83,871.32 के स्तर पर बंद हुआ।  वहीं निफ्टी, जो कारोबार की शुरुआत में 25,450 के नीचे फिसल गया था, बाद में 131.25 अंक या…
Read More
शेयर बाजार में इन 3 कारणों से अचानक तेजी!

शेयर बाजार में इन 3 कारणों से अचानक तेजी!

भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी से रिकवरी देखने को मिली। निचले स्तर पर वैल्यू बायिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के संकेत और ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते बाजार ने मजबूती दिखाई। लगातार दो दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को Sensex ने कमजोर शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में 631.93 अंक गिरकर 82,679.08 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह Nifty भी 184.55 अंक टूटकर 25,325.15 तक चला गया। हालांकि, दोपहर आने तक खरीदारी बढ़ने लगी और बाजार ने तेजी से रिकवरी की। करीब 1:30 बजे, सेंसेक्स निचले…
Read More
निवेशकों के ₹2.7 लाख करोड़ स्वाहा!

निवेशकों के ₹2.7 लाख करोड़ स्वाहा!

भारतीय शेयर बाजारों मंगलवार 4 नवंबर को तेज गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 519 अंक टूटकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी गिरकर 25,600 के नीचे चला गया। कमजोर ग्लोबल संकेतों, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजों से शेयर बाजार के सेंटीमेंट पर दबाव देखा गया। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों को लेकर मिलेजुले संकेत और भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता के चलते भी निवेशक सतर्क दिखाई दिए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 519.34 अंक या 0.62% की गिरावट के साथ 83,459.15 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी इंडेक्स 165.70…
Read More
Vodafone-Idea मामले में सुप्रीम कोर्ट से आई खबर

Vodafone-Idea मामले में सुप्रीम कोर्ट से आई खबर

वोडाफोन आइडिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को स्थगित कर दिया है. सीएनबीसी आवाज़ की खबर के मुताबिक अब अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी. सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट से समय मांगा था ताकि सरकार और कंपनी के बीच समाधान के प्रयास को आगे बढ़ाया जा सके. इससे पहले Vodafone-Idea ने AGR (एडजस्टेड ग्रॉस रेवन्यू) बकाया रकम की दोबारा कैलकुलेशन की मांग की थी.  स्टॉक पर असरखबर आने से पहले वोडाफोन आइडिया के शेयर आज कमजोर शुरुआत के साथ कारोबार कर रहे थे. खबर आने के बाद 26 सितंबर को सुबह 11:26 बजे कंपनी का शेयर 8.26 रुपये…
Read More
Jaguar Land Rover का FY25 का पूरा प्रॉफिट एक झटके में गायब!

Jaguar Land Rover का FY25 का पूरा प्रॉफिट एक झटके में गायब!

पैसेंजर और कॉमर्शियल वेईकल बनाने वाली टाटा मोटर्स के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। इसके शेयरों में बिकवाली की यह आंधी इस मीडिया रिपोर्ट पर आई, जिसमें दावा किया गया है कि इसकी यूनिट जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) को साइबर हमले में करारा शॉक लगा है। यह शॉक इतना तगड़ा है कि इसके चलते इसे वित्त वर्ष 2025 में हुए पूरे मुनाफे से अधिक नुकसान की आशंका है। इस वजह से टाटा मोटर्स के शेयर फिसल गए। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह संभल नहीं पाया। फिलहाल बीएसई पर यह 3.43% की गिरावट के…
Read More