18
Jul
रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह घटना बन्दरचुआं के निकट हुई, जब मेघातरी गांव (कोडरमा) के चार लोग ताराघाटी की ओर जा रहे थे। इनमें दो लोग पैदल थे, जबकि दो बाइक से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान कोडरमा से बिहार की ओर जा रहे एक कंटेनर ने चारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कंटेनर के ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।…
