bollywood

फिल्म ‘मर्दानी 3’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ

फिल्म ‘मर्दानी 3’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी चर्चित फ्रेंचाइजी 'मर्दानी' एक बार फिर सुर्खियों में है। निर्माताओं ने रानी मुखर्जी अभिनीत 'मर्दानी 3' का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर में रानी मुखर्जी सीनियर पुलिस अधिकारी 'शिवानी शिवाजी रॉय' के किरदार में एक बार फिर प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रही हैं, जिसने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। ट्रेलर की कहानी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से शुरू होती है, जहां 93 बच्चियों के रहस्यमय तरीके से लापता होने से हड़कंप मच जाता है। इस गंभीर मामले की जांच की…
Read More
हिंदी सिनेमा में 30 साल पूरे होने पर भावुक हुईं रानी मुखर्जी

हिंदी सिनेमा में 30 साल पूरे होने पर भावुक हुईं रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसी बीच रानी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक और लंबा पोस्ट शेयर करते हुए अपने तीन दशक लंबे सिनेमाई सफर को याद किया। रानी ने अपनी पहली फिल्म 'राजा की आएगी बारात' को याद करते हुए लिखा कि उन्होंने किसी मास्टर प्लान के साथ नहीं, बल्कि अनजाने में सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था। 90 के…
Read More
शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर रिलीज

शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ का टीजर रिलीज

अभिनय की दुनिया में 'आंखों की गुस्ताखियां' से कदम रखने वाली शनाया कपूर अब अपनी दूसरी फिल्म के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार हैं। इस बार उनकी जोड़ी बनी है नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेता आदर्श गौरव के साथ। दोनों की अपकमिंग फिल्म का नाम 'तू या मैं' है, जिसका टीज़र मेकर्स ने रिलीज़ कर दिया है। रोमांच और ड्रामे से भरपूर इस सर्वाइवल थ्रिलर का निर्देशन बेजॉय नांबियार ने किया है, जबकि फिल्म को आनंद एल राय और विनोद भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है। टीज़र के साथ ही फिल्म की रिलीज़ डेट का भी ऐलान कर दिया…
Read More
कंगना रनौत ने नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग शुरू की

कंगना रनौत ने नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग शुरू की

अभिनेत्री कंगना रनौत को आखिरी बार पिछले साल जनवरी में रिलीज़ हुई फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल पाई, जिसके बाद कंगना ने अपना ज़्यादातर फोकस राजनीति पर कर लिया था। अब एक बार फिर वह फिल्मों की ओर लौटती नज़र आ रही हैं। अभिनेत्री ने खुद संकेत दिए हैं कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म के सेट पर दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह निर्देशक मनोज तापड़िया के…
Read More
नई क्रिएटिव पीढ़ी को मौका देने उतरीं दीपिका पादुकोण

नई क्रिएटिव पीढ़ी को मौका देने उतरीं दीपिका पादुकोण

एक्टर, प्रोड्यूसर और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सक्रिय दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर उभरते हुए युवा क्रिएटिव टैलेंट को आगे बढ़ाने की दिशा में एक नई पहल की है। सच्ची कहानियों और नए आर्टिस्ट्स को मंच देने की अपनी सोच को आगे बढ़ाते हुए दीपिका ने 'द ऑनसेट प्रोग्राम' के लॉन्च का ऐलान किया है। यह उनके 'क्रिएट विद मी' प्लेटफॉर्म का अगला चरण है, जिसका उद्देश्य भारतीय फिल्म, टेलीविज़न और विज्ञापन जगत में करियर बनाने की चाह रखने वाले नए क्रिएटिव प्रोफेशनल्स को पहचान, अवसर और सही मार्गदर्शन देना है। यह प्रोग्राम न केवल सीखने…
Read More