07
Nov
अभिनेता फरहान अख्तर अपनी बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म '120 बहादुर' के साथ फिर से बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसे देखकर दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए हैं। 2 मिनट 39 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में भारतीय सेना के 120 बहादुर जवानों की कहानी दिखाई गई है, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश की रक्षा की थी। ट्रेलर की शुरुआत दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की गंभीर आवाज़ से होती है, जो भारत-चीन युद्ध के ऐतिहासिक संदर्भ को बताते हुए कहते हैं, "कुछ लड़ाइयां…
