उम्मीदवार इमरान रमज़ विक्टर ने दोमोहना बाजार में की कर्मी सभा,  गौतम पाल के नेतृत्व पर उठाए सवाल 

102

वाममोर्चा- कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार इमरान रमज़ विक्टर के समर्थन में दोमोहना बाजार में एक कर्मी सभा हुई। इस कर्मी सभा में  इमरान विक्टर ने गौतम पाल के नेतृत्व पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि क्या गौतम पाल अपने आप को बड़ा नेता मानते हैं? अगर ऐसा है तो फिर वह उत्तर दिनाजपुर से लोकसभा उम्मीदवार क्यों नहीं बन गए। उम्मीदवार के रूप में घोषणा  होने के बाद से इमरान रमज़ विक्टर लगातार चुनाव प्रचार में  जुटे हुए है। विभिन्न विधानसभाओं में वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे है। विक्टर ने गुरुवार को करनदिघी में आयोजित कर्मी सभा से वाम कांग्रेस गठबंधन के कार्यकर्ताओं को पूंजीपतियों के खिलाफ लड़ने का मंत्र दिया।