ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने लॉन्च किया ‘ब्रिटानिया दूध मैरी गोल्ड’; कुरकुरे टेक्सचर के साथ मिलेगा ज्यादा मिल्की स्वाद

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) ने अपने मैरी पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ‘ब्रिटानिया दूध मैरी गोल्ड’ (Britannia Doodh Marie Gold) लॉन्च किया है। आटे से बने और 0% मैदा वाले इस नए बिस्किट में उपभोक्ताओं को मैरी बिस्किट की पारंपरिक हल्की और कुरकुरी बनावट के साथ-साथ अधिक मिल्की स्वाद मिलेगा।
यह लॉन्च विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर किया गया है, जो मैरी बिस्किट कैटेगरी में एक अधिक रिच और बेहतरीन स्वाद का अनुभव चाहते हैं। ‘ब्रिटानिया दूध मैरी गोल्ड’ में एक अनोखे फ्लेवर प्रोफाइल और मैरी बिस्किट की जानी-पहचानी खूबियों का बेहतरीन तालमेल है, जो उपभोक्ताओं को इस सेगमेंट में एक नया विकल्प देता है। स्वाद और टेक्सचर का संतुलित अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया यह नया बिस्किट, ब्रिटानिया के इनोवेशन और उपभोक्ताओं की बदलती पसंद पर इसके निरंतर फोकस को दर्शाता है।
लॉन्च को और प्रभावी बनाने के लिए कंपनी ने एक नया टीवी कमर्शियल (TVC) भी जारी किया है। यह विज्ञापन ‘ब्रिटानिया दूध मैरी गोल्ड’ के हल्के, कुरकुरे और ज्यादा मिल्की स्वाद को बेहद सरल और सहज तरीके से पेश करता है। चाय के साथ बिस्किट खाने की हमारी पारंपरिक आदत को केंद्र में रखकर बनाई गई यह फिल्म दिखाती है कि यह बिस्किट उन लोगों के लिए एकदम सही है, जो अपनी चाय के साथ अधिक मिल्की स्वाद पसंद करते हैं।
‘ब्रिटानिया दूध मैरी गोल्ड’ के माध्यम से कंपनी रोजमर्रा के स्नैक्स की श्रेणी में प्रीमियम स्वाद की बढ़ती मांग को पूरा करने का प्रयास कर रही है। यह उत्पाद पारंपरिक मैरी बिस्किट के हल्केपन को बरकरार रखते हुए टी-टाइम के अनुभव को और भी शानदार और स्वादिष्ट बनाता है।

By Business Bureau