ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का प्रतिष्ठित ब्रांड 5050, जो अपने खास दोहरे स्वाद (डुअल फ्लेवर) के लिए मशहूर है, पिछले तीन दशकों से भारतीय स्नैकिंग जगत का अहम हिस्सा रहा है। इस शानदार सफर को आगे बढ़ाते हुए, ब्रिटानिया ने अपनी नई रेंज ब्रिटानिया 50-50 चीज़ डिप्ड और कैरेमल डिप्ड क्रंची लेयर्ड सैंडविच लॉन्च किए हैं। यह नई पेशकश ब्रांड के ‘डुअलिटी’ के मूल विचार को एक आधुनिक और नए अंदाज़ में पेश करती है।
चीज़ और कैरमल डिप्ड क्रंची लेयर्ड सैंडविच ब्रांड के सिग्नेचर ‘डुअलिटी’ कॉन्सेप्ट को एक बिल्कुल नए रूप में पेश करते हैं। 22 बेक्ड लेयर्स से तैयार यह प्रोडक्ट न केवल एक बेहतरीन क्रंच देता है, बल्कि ऊपर से की गई चीज़ और कैरमल की कोटिंग इसे एक मखमली एहसास(मेल्टी टेक्सचर) भी प्रदान करती है। क्रंच और मेल्ट के इस अनोखे संगम को एक ही बाइट में समेटकर, यह स्नैक टेक्सचर कंट्रास्ट के जरिए एक पूर्ण और संतोषजनक अनुभव देता है।
यह लॉन्च 5050 के उस अटूट भरोसे को दर्शाता है, जिसमें ब्रांड उपभोक्ताओं की बदलती पसंद के साथ खुद को लगातार निखारता रहा है। अपनी अनोखी ‘डुअल पहचान’ को बरकरार रखते हुए, ब्रांड ने अब स्वादों के नए प्रयोगों (फ्लेवर इनोवेशन) से आगे बढ़कर, उत्पादों के नए स्वरूपों (फॉर्मेट एक्सपेंशन) तक अपनी पहुंच बढ़ा ली है। इससे स्नैकिंग के क्षेत्र में ब्रिटानिया की पकड़ और भी मजबूत हुई है। ‘चीज़ डिप्ड’ इस सफर के अगले चरण का प्रतीक है। यह रोज़मर्रा के स्नैकिंग को एक प्रीमियम अंदाज़ देता है, और खास बात यह है कि यह आज भी हर उपभोक्ता की पसंद और पहुंच में बना हुआ है।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के वाइस-प्रेसिडेंट (मार्केटिंग), सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा, “भारत में स्नैकिंग के बदलते तौर-तरीकों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि उपभोक्ता अब अपने पसंदीदा स्नैक्स में कुछ नया और आकर्षक ढूंढ रहे हैं। ‘चीज़’ और ‘कैरमल डिप्ड लेयर्ड सैंडविच’ के साथ हमने 5050 के मूल विचार को केवल फ्लेवर तक सीमित न रखकर, उसे टेक्सचर के ज़रिए भी पेश किया है। यहाँ हमने एक प्रीमियम फॉर्मेट में ‘क्रंच’ और ‘मेल्ट’ का बेजोड़ संगम किया है। हमारा ब्रांड पिछले तीन दशकों से कंट्रास्ट को खूबसूरती से पेश करता आ रहा है। यह लॉन्च उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों के साथ खुद को ढालने और स्नैकिंग सेगमेंट में अपनी मज़बूत पहचान को और अधिक सुदृढ़ करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
