राज कुंद्रा की जमानत पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

201

पोर्न फिल्म केस में मुंबई पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। राज कुंद्रा के क़रीबियों की मुश्किल बढ़ती जा रही है। पोर्नोग्राफी केस में मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने 3 लोगों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। जिन लोगों को बुलाया गया है उनमें मॉडल और टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ट और 2 अन्य लोग शामिल हैं। 7 फरवरी को पोर्नोग्राफी मामले में एक्ट्रेस गहना वशिष्ट को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन करीब 4 महीने बाद गहना को बेल मिल गई और इस समय गहना जमानत पर बाहर हैं। पोर्नग्राफी रैकेट में फंसे राज कुंद्रा की जमानत पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। 19 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। इस बीच क्राइम ब्रांच इस रैकेट के तारों को खंगालने में जुटी है। जिन नौ लोगों को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। उनमें से सबसे अहम आरोपी गहना वशिष्ठ को कल क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वो पेश नहीं हुई, अब कहा ये जा रहा है कि गहना आज पुलिस के सामने पेश होंगी। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा की तरफ से आज पूछताछ के लिए गहना वशिष्ठ को समन किया गया था। इसके मद्देनजर गहना वशिष्ठ अपना बयान जारी किया है। गहना वशिष्ठ ने कहा, “चूंकि मैं इस समय मुंबई से बाहर हूं, इसलिए मैं आज मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल के समक्ष पेश नहीं हो पा रही हूं। मैं (पोर्नोग्राफी फिल्म रैकेट मामले में) जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार हूं।”

जिन 3 लोगों को समन भेजा गया है, उन्हें आज दोपहर 12 बजे तक प्रॉपर्टी सेल के सामने पेश होना है। उधर, राज कुंद्रा के घर और दफ्तर में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को भी छापेमारी की। जिसमें जांच एजेंसी को कुंद्रा की सिक्रेट आलमारी हाथ लगी है। इसमें उसके डर्टी धंधे के कई राज का पता चला है। साथ ही क्राइम बांच की जांच में राज कुंद्रा के गंदे धंधे का कानपुर, मेरठ और भोपाल से भी कनेक्शन सामने आया है।