Blog

केंद्र सरकार रद्द कर चुकी है 4 करोड़ से ज्यादा राशन कार्ड

केंद्र सरकार रद्द कर चुकी है 4 करोड़ से ज्यादा राशन कार्ड

4 करोड़ से ज्यादा राशन कार्ड रद्द करीब सात साल में 4 करोड़ से ज्यादा राशन कार्ड रद्द किए जा चुके हैं. ये जानकारी उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से दी गई है. साल 2013 से 2020 के बीच रद्द मंत्रालय के मुताबिक सही लाभार्थियों की पहचान करने के लिए साल 2013 से 2020 के बीच 4.39 करोड़ फर्जी राशन कार्डों को रद्द किया गया है. हालांकि, रद्द किये गए राशन कार्डों के बदले में सही और योग्‍य लाभार्थियों/परिवारों को नियमित तौर पर नये कार्ड जारी किए गए हैं. क्यों लिया गया फैसला खाद्य एवं सार्वजनिक…
Read More
शिवसेना ने `सामना` के जरिए Arnab Goswami और भाजपा पर साधा निशाना

शिवसेना ने `सामना` के जरिए Arnab Goswami और भाजपा पर साधा निशाना

शिवसेना (Shiv Sena) ने अपने मुखपत्र सामना (Saamana) के माध्यम से रिपब्लिक टीवी चैनल के एडिटर-इन चीफ अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है. सामना में लिखा है, भाजपा अर्नब की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) में आपातकाल जैसे हालात बनने की अफवाह फैला रही है. साथ ही अर्नब की गिरफ्तारी के पीछे राजनीतिक कारण होने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया है. सामना में लिखा है अर्नब गोस्वामी ने महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government), मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) और दूसरे प्रमुख नेताओं के बारे में ‘जहर’ उगला इसलिए…
Read More
करवा चौथ के बाद घाट घूमने आया था परिवार, सेल्फी लेते वक्त 800 फीट गहरी खाई में गिरी महिला

करवा चौथ के बाद घाट घूमने आया था परिवार, सेल्फी लेते वक्त 800 फीट गहरी खाई में गिरी महिला

मध्य प्रदेश के खरगोन में इंदौर से परिवार के साथ जाम घाट घूमने आई महिला का सेल्फी लेते वक्त पैर फिसला और वह 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को खाई से निकाला जा सका. जाम गेट घूमने के बाद गेट से थोड़ा नीचे घाट सेक्शन में सेल्फी लेने के लिये वो लोग रुक गये. घाट के मुहाने पर सेल्फी लेते समय नीतू का पैर फिसल गया और वह 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी. उसकी मौके पर ही मौत…
Read More
पीएम नरेंद्र मोदी आज ग्लोबल टॉप निवेशकों को करेंगे संबोधित, अंबानी, टाटा जैसे दिग्गज होंगे शामिल

पीएम नरेंद्र मोदी आज ग्लोबल टॉप निवेशकों को करेंगे संबोधित, अंबानी, टाटा जैसे दिग्गज होंगे शामिल

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज शाम 6 बजे वैश्विक निवेशक गोलमेज (Virtual Global Investor Roundtable) बैठक की अध्यक्षता करेंगे. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल होंगे. इसमें अमेरिका, यूरोप, कनाडा, कोरिया जैसे देशों के 20 शीर्ष संस्थागत निवेशक कंपनियों के प्रमुख शामिल होंगे. पीएम मोदी अपने संबोधन में देश में निवेशकों के लिए भारत के सुधारों और अवसरों के बारे में बोलेंगे. पीएमओ के अनुसार ऑनलाइन वैश्विक निवेशक गोलमेज बैठक का आयोजन वित्त मंत्रालय और राष्ट्रीय निवेश और बुनियादी ढांचा कोष (NIIF) कर रहा है. बैठक में भारत के जाने-माने उद्योगपति और व्यवसाय प्रमुख भी शामिल…
Read More
चीन से तनाव के बीच भारत पहुंची राफेल की दूसरी खेप, रक्षा मंत्री ने वायु सेना को दी बधाई

चीन से तनाव के बीच भारत पहुंची राफेल की दूसरी खेप, रक्षा मंत्री ने वायु सेना को दी बधाई

दुनिया के सबसे खतरनाक लड़ाकू विमानों में शुमार राफेल की दूसरी खेप भारत पहुंच चुकी है. इसके साथ ही भारत की वायुसेना की ताकत और बढ़ गई है. तीन राफेल विमान बुधवार को रात 8 बजकर 14 मिनट पर भारत में दाखिल हुए. तीनों राफेल विमान फ्रांस से उड़ान भरने के बाद सीधे गुजरात के जामनगर पहुंचे हैं. तीनों विमानों के भारत में दाखिल होने के साथ चीन और पाकिस्तान की टेंशन बढ़ना तय है. राफेल विमानों के सफलतापूर्वक पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को बधाई दी है. इसी के साथ भारत के पास अब 8 राफेल…
Read More