26
Jan
ममता बनर्जी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री और कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस के दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर तीखा प्रहार किया है। नंदीग्राम में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने नेताजी की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ममता बनर्जी को देखकर जय श्रीराम के नारेबाजी का जिक्र किया। अधिकारी ने कहा कि जय श्रीराम से ज्यादा पवित्र इस दुनिया में कुछ भी नहीं है। उन्होंने ममता पर तंज कसते हुए पूछा कि आखिर जय श्रीराम से ममता क्यों चिढ़ती…
