30
Jan
अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सीएम ने कहा है कि अहिंसा और सांप्रदायिक सद्भावना के बापू के आदर्श हमारे राष्ट्र को समृद्धि की ओर ले जा सकते हैं। शनिवार को ममता ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि हम जिस एकता की इच्छा रखते हैं वह तभी संभव होगा जब हम परोपकार और एक दूसरे के प्रति समर्पण की खेती करेंगे। महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। अहिंसा और सांप्रदायिक सद्भावना के उनके आदर्श हमारे राष्ट्र को समृद्धि की ओर ले जा सकते…
