12
Feb
राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव शुक्रवार को भूटान में निर्माणाधीन ब्रिज हादसे में मारे गए सिलीगुड़ी के अंशु मजूमदार के घर जाकर उनके परिवारवालों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। बताते चलें भूटान - चीन सीमा पर वांग्चू नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल के अचानक टूटने से असिस्टेंट इंजीनियर अंशु मजूमदार की मौत हो गयी थी। वे सिलीगुड़ी नगर निगम के 22 नंबर वार्ड के पॉलिटेक्निक कॉलेज संलग्न इलाके के रहनेवाले थे। कल मीडिया में खबर आने के बाद पर्यटन मंत्री गौतम देब आज अंशु मजूमदार के घर जाकर उनके परिवार वालों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। अंशु मजूमदार अपने पीछे वृद्ध माता-पिता ,पत्नी एवं…
