Blog

सफाई कर्मियों की बेमियादी हड़ताल तीसरे दिन भी जारी , फिरहाद हाकिम अथवा सीएम के साथ करना चाहते बैठक

सफाई कर्मियों की बेमियादी हड़ताल तीसरे दिन भी जारी , फिरहाद हाकिम अथवा सीएम के साथ करना चाहते बैठक

वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर सिलीगुड़ी नगर निगम के सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। सफाई कर्मियों ने बताया कि गुरुवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के मुख्य प्रशासक अशोक भट्टाचार्य के साथ वे लोग अपनी मांगों को लेकर बैठक की थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. शुक्रवार को राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव उन्हें बैठक के लिए अपने कार्यालय  बुलाया है  लेकिन वे लोग पर्यटन मंत्री के साथ बैठक करने को तैयार नहीं है। इन लोगों ने कहा कि व राज्य के नगर विकास मंत्री फिरहाद हाकिम ,  सांसद अभिषेक बनर्जी अथवा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ…
Read More
मंत्री पर हुए बम हमले की एनआईए जांच के लिए तैयार नहीं ममता सरकार, नजर रख रही है एजेंसी

मंत्री पर हुए बम हमले की एनआईए जांच के लिए तैयार नहीं ममता सरकार, नजर रख रही है एजेंसी

पश्चिम बंगाल के श्रम राज्यमंत्री जाकिर हुसैन पर बुधवार रात मुर्शिदाबाद के निमतीता रेलवे स्टेशन पर रिमोट बम से हुए हमले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) तैयार बैठी है। हालांकि अभी तक राज्य सरकार ने जांच की अनुमति नहीं दी है जिसके कारण एनआईए के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर जांच शुरू नहीं की है।  एजेंसी के एक सूत्र ने शुक्रवार को  बताया कि जाकिर पर हुए बम से हमले के बाद से एनआईए की टीम ने पूरी परिस्थिति पर नजर रखी है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और अधिकारियों से कुछ दस्तावेज जरूर लिए गए हैं लेकिन…
Read More
वरिष्ठ  तृणमूल नेता व  राज्य के उत्तर बंगाल विकास मंत्री रविंद्रनाथ घोष ने भाजपा पर  करारा हमला बोला है.

वरिष्ठ तृणमूल नेता व राज्य के उत्तर बंगाल विकास मंत्री रविंद्रनाथ घोष ने भाजपा पर करारा हमला बोला है.

  कूचबिहार  के दिनहाटा  के सिताई बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित महिला तृणमूल कांग्रेस की एक सभा को संबोधित करते हुए मंत्री रवीन्द्रनाथ घोष ने कहा कि अब तक जिन नेताओं को भाजपा चोर गुंडा कह कर उनकी आलोचना करती थी आज वे सभी भाजपा के मंच की शोभा बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  तृणमूल मंत्री व विधायक जहां भी सभा करते हैं वहां लोगों का हुजूम उमड़ता है जबकि  भाजपा की सभा में लोग नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा तृणमूल से भाजपा में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी व राजीव बनर्जी जहां भी सभा करने जाते हैं वह सभा फ्लॉफ़ होती है। उन्होंने कहा की…
Read More
भाजपा कर्मी के साथ मारपीट , आरोप तृणमूल पर

भाजपा कर्मी के साथ मारपीट , आरोप तृणमूल पर

विधानसभा चुनाव से पूर्व पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा तेज होती जा रही है। इस बीच अलीपुरद्वार जिले में एक भाजपा कर्मी के साथ मारपीट की घटना को लेकर पूरे इलाके में भारी तनाव देखा जा रहा है।  घटना के पीछे तृणमूल समर्थकों का हाथ बताया जा रहा है। अलीपुरद्वार विवेकानंद एक नंबर ग्राम पंचायत के एक भाजपा कर्मी से मारपीट की घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है।  घटना के पीछे तृणमूल नेता तपेन कर व उनके समर्थकों का हाथ होने का आरोप लगाया जा रहा है। घायल व्यक्ति का नाम भाजपा कर्मी  विकास देवनाथ है. जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात …
Read More
20 फ़रवरी को सिलीगुड़ी पहुंचेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा

20 फ़रवरी को सिलीगुड़ी पहुंचेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा

भाजपा की परिवर्तन यात्रा 20 फरवरी को सिलीगुड़ी पहुंचेगी। इससे पहले परिवर्तन यात्रा के पक्ष में माहौल तैयार करने व प्रचार प्रसार के उद्देह्य से  भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आज सिलीगुड़ी शहर में एक रैली निकाली गई। ढाक ढोल  बजाते हुए निकली इस  रैली में सैकड़ों भाजपा समर्थकों ने हिस्सा  लिया।  भाजपा की यह रैली  शहर के हिलकार्ट रोड से निकलकर  विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की. रैली के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य की तृणमूल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
Read More