20
Feb
मालदा जिले के कालियाचक थाने की पुलिस ने काफी मात्रा में याबा टेबलेट्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 3000 याबा टेबलेट बरामद किये गए जिसका बाजार मूल्य करीब पांच लाख रूपये बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर रात कालियाचक थाने के सीलमपुर दो नंबर ग्राम पंचायत के अस्पताल मोड़ इलाके में अभियान चलाकर तस्कर को याबा टेबलेट्स के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस शनिवार को आरोपी को मालदा अदालत में पेश कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि तस्कर का नाम हमीदुल शेख (35) है। वह सीलमपुर इलाके का रहने वाला…
