Blog

गौतम देव ने  ’24X7 समाधान ‘  योजना किया लॉन्च , फोन से अपनी समस्या  सरकार तक पंहुचा पाएंगे लोग

गौतम देव ने ’24X7 समाधान ‘ योजना किया लॉन्च , फोन से अपनी समस्या सरकार तक पंहुचा पाएंगे लोग

द्वारे सरकार,पाराय समाधान, दीदी  के बोलो , बंगध्वनि के बाद अब डाबग्राम - फुलबाड़ी विधानसभा सीट के तृणमूल उम्मीदवार गौतम देव  '24X7 समाधान ' नामक नई परियोजना के जरिये  लोगों में अपना  जनाधार बढ़ाने में जुट गए हैं।  शनिवार को एक संवाददाता सम्मलेन में गौतम देव ने 9647496475 नंबर जारी करते हुए कहा कि इस नंबर पर  लोग 24 घंटे 7 दिन अपनी समस्याएं उन्हें साझा कर सकते हैं। गौतम देव ने कहा इस नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या रखने के बाद वे खुद खुद इसका समाधान निकलने  की कोशिश करेंगे। शनिवार को डाबग्राम के फूलबाड़ी इलाके में पार्टी कार्यालय में…
Read More
आग्नेयास्त्र के साथ एक गिरफ्तार

आग्नेयास्त्र के साथ एक गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले एनजेपी थाने की  पुलिस ने डाबग्राम -1 नंबर अंचल  से आग्नेयास्त्रों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस सूत्रों के अनुसार  शुक्रवार की रात  गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर  डाबग्राम -1 नंबर अंचल  अंतर्गत       ठाकुर नगर   रेलगेट के पास  आरोपी को गिरफ्तार किया गया।  उसका नाम विश्वनाथ चक्रवर्ती है।  तलाशी के दौरान उसके पास से किया 6.75 एमएम  का एक पिस्तौल बरामद किया किया गया । पुलिस को शक है कि वह किसी नापाक इरादे से रात के समय इलाके में इधर उधर घूम रहा था।  दूसरी ओर  विधानसभा चुनाव से पहले शहर में हथियार बरामदगी ने पुलिस की चिंता…
Read More
कालियागंज : कई भाजपा समर्थक तृणमूल में शामिल

कालियागंज : कई भाजपा समर्थक तृणमूल में शामिल

 विधानसभा चुनाव की घोषणा के बावजूद  राजनीतिक पार्टी के नेताओं व समर्थकों  का  दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में कई भाजपा समर्थक  तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। कालियागंज के तृणमूल उम्मीदवार तपन देव सिंह की मौजूदगी में इन सभी ने बरुना पंचायत के पूर्व गोलगांव में इन सभी ने  तृणमूल का दामन थामा।   इस अवसर पर प्रदेश तृणमूल के सचिव असीम घोष, ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष निताई  वैश्य, उपाध्यक्ष राजू घोष, पंचायत समिति के सदस्य मनिंद्रनाथ रॉय समेत  अन्य पार्टी नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष निताई वैश्य ने कहा कि ममता बनर्जी के  विकास…
Read More
भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष के खिलाफ सिलीगुड़ी में लगे पोस्टर , लोगों से शंकर को वोट नहीं देने की अपील , बताया – छात्र हत्या का नायक

भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष के खिलाफ सिलीगुड़ी में लगे पोस्टर , लोगों से शंकर को वोट नहीं देने की अपील , बताया – छात्र हत्या का नायक

सिलीगुड़ी विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष को वोट नहीं दिए जाने का आह्वान करते हुए शहर के विभिन्न इलाके में पोस्टरिंग से शहर की राजनीति गरमा गयी है। गौरतलब है सिलीगुड़ी नगर निगम के 24  नंबर वार्ड  के को ऑर्डिनेटर तथा वामपंथी नेता शंकर घोष  हालही में सीपीएम  छोड़ कर  भाजपा का दामन थामा है।  भाजपा में शामिल होते ही उन्हें सिलीगुड़ी विधानसभा से पार्टी का टिकट  मिल गया। दूसरी ओर  वामपंथी नेता शंकर घोष को भाजपा में शामिल होते ही विधानसभा का टिकट मिलना पार्टी के अंदर कई लोगों को रास नहीं आ रहा है।  इसी बीच शुक्रवार रात सिलीगुड़ी…
Read More
Priyanka Chopra फिर हुईं ट्रोल, ड्रेस को लुंगी से किया कंपेयर

Priyanka Chopra फिर हुईं ट्रोल, ड्रेस को लुंगी से किया कंपेयर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priynaka Chopra) अक्सर अपने आउटफिट्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बार प्रियंका ने कुछ ऐसी ड्रेस पहनी है कि लोग ही कन्फ्यूज हो गए हैं कि उन्होंने आखिर पहना क्या है. प्रियंका की ये ड्रेस देखकर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है.  नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) उन खूबसूरत हसीनाओं में से एक हैं, जो स्टाइलिश भी हैं और बोल्ड भी. प्रियंका की अदाओं के साथ-साथ लोग उनके फैशन सेंस के भी दीवाने हैं. लेकिन अक्सर वह कुछ ऐसे कपड़े भी चुन लेती हैं, जिसकी वजह से लोग…
Read More