04
Jan
सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के भक्तिनगर थाना अन्तर्गत उत्तर बंगाल रेंज के राज्य पुलिस के आईजी कार्यालय के सामने 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे बिजली के खम्भे से जा टकरायी। इस हादसे में गाड़ी में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए. घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है चेकपोस्ट इलाके के एक होटल से दो लोग सवार होकर चंपासारी की ओर जा रहे थे। आईजी कार्यालय के सामने अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे को जोरदार धक्का मारी। इस हादसे में गाडी में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए. …
