30
Mar
मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर के एक भाजपा नेता पर होली का रंग लगाने के नाम पर गृहवधू से छेड़खानी का संगीन आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोपी भाजपा युवा मोर्चा के सह-संयोजक संजय दास समेत दो लोगों के खिलाफ सोमवार रात हरिश्चंद्रपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है । पुलिस में दर्ज करायी अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा नेता सोमवार रात अपने एक साथी के साथ उनके घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। महिला ने आरोपी भाजपा नेता पर उन्हें धमकी देने का भी आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार आरोपी संजय दास और उनका एक…
