Blog

ममता बनर्जी की बहू को घेरने में जुटी सीबीआई, अकाउंट डिटेल के लिए एफआइयू को लिखी चिट्ठी

ममता बनर्जी की बहू को घेरने में जुटी सीबीआई, अकाउंट डिटेल के लिए एफआइयू को लिखी चिट्ठी

 पश्चिम बंगाल व झारखंड के कोयलांचल क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर गैरकानूनी तरीके से कोयले के खनन और तस्करी के मामले में संदिग्ध संलिप्तता के आरोप में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बहू रूजीरा बनर्जी को घेरने के लिए सीबीआई ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है। डायमंड हार्बर से मुख्यमंत्री के सांसद भतीजे अभिषेक की पत्नी रूजीरा से गत मंगलवार को पूछताछ करने के बाद अब सीबीआई ने उनके बैंक खाते में हुए लेनदेन का ब्यौरा निकालना शुरू किया है। जांच एजेंसी के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सीबीआई की ओर से फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) को चिट्ठी लिखी…
Read More
मालदा में चुनाव प्रचार में जुटी राजनीतिक पार्टियां , दिवार लेखन शुरू

मालदा में चुनाव प्रचार में जुटी राजनीतिक पार्टियां , दिवार लेखन शुरू

  चुनाव आयोग की ओर से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तिथि का ऐलान भले ही न किया गया हो लेकिन राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनाव प्रचार के तहत दिवार लेखन का काम शुरू कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस व अन्य राजनीतिक पार्टियों द्वारा दीवार लेखन का काम शुरू हो गया है।  मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर विधानसभा इलाके में तृणमूल कांग्रेस व भाजपा की ओर से अपनी अपनी पार्टी के प्रचार के लिए दीवार लेखन जोरों पर है. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। तृणमूल कांग्रेस…
Read More
पूर्व सेनाकर्मियों ने सुरक्षा कार्यों में बहाली की मांग को लेकर निकाली रैली

पूर्व सेनाकर्मियों ने सुरक्षा कार्यों में बहाली की मांग को लेकर निकाली रैली

सेवानिवृत  सेनाकर्मियों को सुरक्षाकर्मी के पद पर दोबारा नियुक्त करने की मांग को लेकर तृणमूल कांग्रेस समर्थित श्रमिक संगठन आइएनटीटीयूसी ने आंदोलन तेज कर दिया है। संगठन की ओर से बृहस्पतिवार दोपहर को शहर में इस मांग को लेकर एक विशाल रैली निकाली गई. शहर के विभिन्ना मार्गों की परिक्रमा करते हुए जिला प्रशासनिक भवन के सामने पहुंचकर समाप्त हुई।  यहाँ संगठन के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सेवानिवृत्त सेना कर्मियों  ने बताया कि मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के सुरक्षा कार्यों में पूर्व सेना कर्मियों को नियुक्त किया गया था।  इसके साथ ही विभिन्न सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों में भी…
Read More
पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण हो मतदान , चुनाव आयोग पर है पूरा भरोसा

पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण हो मतदान , चुनाव आयोग पर है पूरा भरोसा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि दार्जिलिंग का राज भवन आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से राजभवन में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया।  महोत्सव के  अंतिम दिन वे खुद  शामिल हुए। बृहस्पतिवार को कोलकाता लौटने के दौरान बागडोगरा एयरपोर्ट पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद दार्जिलिंग का राजभवन आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. इससे वे काफी खुश हैं।   उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग का राजभवन प्रकृति की गोद में बसा काफी सुंदर व मनोरम है।  काफी संख्या…
Read More
खेत के चारो ओर लगे बिजली के तार की चपेट में आने से एक साढ व सात सियार की मौत

खेत के चारो ओर लगे बिजली के तार की चपेट में आने से एक साढ व सात सियार की मौत

उत्तर दिनाजपुर जिले के धनकेल ग्राम पंचायत अंतर्गत मध्य दुर्गापुर के झाड़ पारा इलाके में मवेशियों के खेत में प्रवेश करने से रोकने के लिए खेत के चारों ओर  लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से एक साढ़ व 7 सियार  की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह घटना के प्रकाश में आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी का नाम भद्र राय है। बताया जाता है कि घटना के बाद  आरोपी द्वारा   मवेशियों को जमीन के नीचे गाड़ कर घटना को दबाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन किसी तरह खबर लोगों में फ़ैल गयी.इसके बाद काफी संख्या में लोग खेत पहुंचकर घटना…
Read More