21
May
इजरायल और फिलिस्तीन (Israel and Palestine) के बीच पिछले 11 दिनों से चल रहा खूनी संघर्ष गुरुवार (20 मई) को सीजफायर (Ceasefire) के बाद थम गया. इसबीच, युद्धविराम लागू होने के बाद गाजा शहर में जश्न मना रहे हजारों लोगों को संबोधित करते हुए हमास के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को इजरायल के साथ संघर्ष में जीत का दावा किया है. गाजा पट्टी में इस्लामी आंदोलन के राजनीतिक ब्यूरो के दूसरे सबसे वरिष्ठ सदस्य खलील अल-हया ने कहा, "यह जीत का उत्साह है." उन्होंने इजरायल के हवाई हमलों से नष्ट हुए घरों के पुनर्निर्माण का भी वादा किया. मिस्र…
