Blog

मध्‍य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के बीच बर्थडे पार्टी,

मध्‍य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू के बीच बर्थडे पार्टी,

कोरोना कर्फ्यू की धज्जियां उड़ाते हुए मध्‍य प्रदेश के भिंड जिले के गोरमी एरिया में आयोजित एक खास जाति के लोगों की बर्थडे पार्टी शक्ति प्रदर्शन में तब्‍दील हो गई. इस बर्थडे पार्टी में भीड़ एकत्रित करने के लिए 'शोले' फिल्‍म की शूटिंग भी की. इस दौरान खुलकर हथियार लहराए गए और भीड़ ने दस्‍यु रामबाबू गड़रिया के नाम के नारे भी लगाए. गड़रिया को वर्ष 2007 में पुलिस ने मार गिराया था. मामला गोरमी थाना क्षेत्र के कचनाव गांव का है. बर्थडेपार्टी में लोक कलाकारों को बुलाकर बीहड़ और घर की छत पर हथियार लहराए गए. फ़िल्म शूटिंग की सुनकर…
Read More

सिलीगुड़ी इलाके के उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कोविड प्रखंड में आग लग गई. घटना में 7 लोगों को एचडीयू ब्लॉक में शिफ्ट किया गया।

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे आग लग गई। पता चला है कि यह घटना कोविड प्रखंड में बाइपास मशीन में यांत्रिक खराबी के कारण हुई. आग लगने के तुरंत बाद सिलीगुड़ी से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने वार्ड की खिड़की के शीशे तोड़ दिए और आग पर काबू पा लिया. हालांकि आग लगने के बाद कोविड वार्ड धुएं से भर गया था. वार्ड के 7 लोगों को पहले ही कोविड वार्ड से एचडीयू वार्ड में स्थानांतरित किया जा चुका है।
Read More
जलपाईगुड़ी : पिछले दो दिनों में कोरोना के 124 मामले

जलपाईगुड़ी : पिछले दो दिनों में कोरोना के 124 मामले

जलपाईगुड़ी शहर में पिछले दो दिनों में कोरोना के  124  नए मामले सामने आये हैं. नगरपालिका ने पीड़ितों के घरों और उसके आस पास के इलाके  को सेनिटाइज  करने के साथ ही उसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। जलपाईगुड़ी नगरपालिका प्रशासक बोर्ड के  सदस्य सैकत चटर्जी ने गुरुवार को बताया कि कोरोना महामारी  की दूसरी लहर काफी  चिंताजनक है. लोगों को इससे बिना घबराये  सावधानी से निपटना होगा। इसके साथ ही  उन्होंने कहा कि जलपाईगुड़ी शहर में करीब डेढ़ लाख लोग रहते हैं। वहीं एक दिन में 96 और दो दिन में 124 लोगों के संक्रमित होने की बात…
Read More
मेखलीगंज नगरपालिका के प्रशासक बने मंत्री परेश अधिकारी

मेखलीगंज नगरपालिका के प्रशासक बने मंत्री परेश अधिकारी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  मेखलीगंज नगरपालिका के मुख्य  प्रशासक के रूप में  पार्टी नेता परेश अधिकारी पर ही विश्वास कायम रखा है। पश्चिम बंगाल सरकार के शहरी विकास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से बुधवार को इस बारे में अधिसूचना जारी की  गयी।इसी के अनुरूप गुरुवार को  मेखलीगंज के विधायक और मंत्री परेश चंद्र अधिकारी ने गुरुवार को पदभार संभाला। गौरतलब है परेश अधिकारी राज्य के शिक्षा विभाग में राज्य मंत्री हैं, वहीं उन्होंने आज नगर प्रशासक का पदभार ग्रहण किया। इतना ही नहीं, परेश चंद्र अधिकारी मेखलीगंज महकमा अस्पताल के रोगी कल्याण संघ के अध्यक्ष और चेंगराबंधा विकास बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। विधायक…
Read More
जटेश्वर बाजार के करीब 100 लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट

जटेश्वर बाजार के करीब 100 लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट

अलीपुरदुआर जिले के जटेश्वर किशोर तीर्थ क्लब  एवं फालाकाटा प्रखंड स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से गुरुवार को जटेश्वर बाजार क्षेत्र के लगभग 100 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया. संस्था के सदस्यों ने बताया कोरोना की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर किशोर तीर्थ क्लब ने जटेश्वर वासियों के कल्याण के लिए  यह पहल की है. क्लब के सदस्यों ने आगे कहा कि  इलाके के लोगों के  लिए ऑक्सीजन भी उपलब्ध कराने की पहल की जा रहे है। क्लब के सूत्रों के अनुसार, ऑक्सीजन के कुल चार सिलेंडर फिलहाल उनके पास उपलब्ध हैं।
Read More