02
Mar
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन के खिलाफ किसानों ने आलू के बॉन्ड वितरण में कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एशियन हाईवे का अवरोध कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने आज अलीपुरद्वार के फालाकाटा के खारा कदम इलाके में सड़क अवरोध आकर यातायात ठप कर दिया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि कोल्ड स्टोरेज के शेयर होल्डर होने के बावजूद कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन ने किसानों के लिए आलू संरक्षण हेतु निर्दिष्ट परिमाण तय कर दिया है। इन किसानों ने आरोप लगाया कि किसानों को वंचित कर कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन पिछले दरवाजे से व्यवसाइयों को बॉन्ड बेच रहे हैं। इधर एशियन हाईवे का अवरोध किये…
