Blog

सिलीगुड़ी :  रेड वालंटियर्स को ऑक्सीजन सिलेंडर और सैनिटाइजर मशीन प्रदान किया गया, कोरोना मरीजों की मदद कर रहे संस्था के सदस्य

सिलीगुड़ी : रेड वालंटियर्स को ऑक्सीजन सिलेंडर और सैनिटाइजर मशीन प्रदान किया गया, कोरोना मरीजों की मदद कर रहे संस्था के सदस्य

कोविद काल में लोगों की मदद के लिए  वाममोर्चा द्वारा गठित ' रेड वालंटियर्स  ' के सदस्य सिलीगुड़ी शहर के विभिन्न इलाके को सेनिटाइज करने के साथ साथ कोरोना मरीजो एंव उनके परिवारवालों को भोजन सामग्री से लेकर दवाइयां व ऑक्सीजन मुहैया रहा रहे हैं।  इस बीच सृजन सेना नाम की एक संस्था ने रेड वालंटियर्स को ऑक्सीजन सिलेंडर और सैनिटाइजर मशीन प्रदान की है । मंगलवार को पार्टी कार्यालय  सिलीगुड़ी के अनिल विश्वास भवन के सामने रेड वालंटियर सदस्यों को ऑक्सीजन सिलेंडर और सैनिटाइजर मशीन सौंपे गए। इतना ही नहीं रेड वालंटियर के  सदस्यों को  ऑक्सीजन सिलेंडर इस्तेमाल करने का…
Read More
कोरोना मरीजों के लिए  गुरुद्वारा कमेटी ने शुरू किया नि:शुल्क ऑक्सीजन लंगर

कोरोना मरीजों के लिए गुरुद्वारा कमेटी ने शुरू किया नि:शुल्क ऑक्सीजन लंगर

सिलीगुड़ी गुरुद्वारा कमेटी की ओर से कोरोना मरीजों के लिए नि:शुल्क ऑक्सीजन लंगर शुरू किया गया है। गौरतलब है कोरोना महामारी के दौरान देश भर में ऑक्सीजन  सिलेंडर की भरी कमी देखी जा रही है। ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीजों की मौत हो रही है। सिलीगुड़ी के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों व होम आइसोलेशन में रहनेवाले मरीजों को भी ऑक्सीजन की जरुरत  हो रही है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए सिलीगुड़ी गुरुद्वारा समिति की ओर से मंगलवार को सिलीगुड़ी व उसके आस पास  के लोगों के लिए फ्री ऑक्सीजन लंगर  की शुरुआत की गयी है । जरुरत मंदों को यहाँ…
Read More
कोरोना के खौफ ने अपनों से किया दूर,

कोरोना के खौफ ने अपनों से किया दूर,

कोविड महामारी का खौफ लोगों में इस कदर व्‍याप्‍त है कि उत्‍तर प्रदेश में इसके कारण मरने वाले लोगों की अस्थियां लेने उनके अपने श्‍मशानों में नहीं पहुंचे | ये अस्थियां अभी भी विसर्जन के इंतजार में है | यही नहीं, कोरोना के खौफ के कारण बहुतों को तो 'अपनों' का कंधा तक नहीं मिला, स्‍वयंसेवी लोगों ने अंतिम संस्‍कार किया |तमाम लोग श्‍मशान में पहुंचे लेकिन चिता जलते ही घर लौट गए और फूल चुनने लौटे ही नहीं | फिरोजाबाद के स्‍वर्गाश्रम में इसके प्रबंधक आलिंद अग्रवाल भरे हुए दिल से इन अस्थियों के विसर्जन की राह देख रहे…
Read More
चक्रवाती तूफ़ान यास को लेकर इस्लामपुर नगरपालिका ने लोगों को किया सतर्क , किसी नुकसान में नगरपालिका से संपर्क करने की अपील, हेल्पलाइन जारी

चक्रवाती तूफ़ान यास को लेकर इस्लामपुर नगरपालिका ने लोगों को किया सतर्क , किसी नुकसान में नगरपालिका से संपर्क करने की अपील, हेल्पलाइन जारी

उड़ीसा के तटीय इलाकों से बंगाल में आने वाले चक्रवाती तूफ़ान 'यास' को लेकर इस्लामपुर नगर पालिका ने स्थानीय लोगों को सतर्क करते हुए चेतावनी दी है। नगरपालिका व स्थानीय प्रशासन की ओर से कहा गया है जब तक बहुत जरूरी न हो लोग घर से बाहर न निकलें। वाहन घर से बाहर नहीं निकालें। इसके साथ ही जिन लोगों के पास कच्चे मकान हैं उन्हें सतर्क रहने और अपने लिए सुरक्षित ठिकाने ढूंढने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही लोगों से कहा गया है यदि कोई तूफान से प्रभावित हो तो सीधे नगर पालिका से संपर्क करें।…
Read More
मालदा :  स्कूल में  खुला पहला सेफ होम , 30 बेड के सेफ होम में भोजन व ऑक्सीजन की व्यवस्था

मालदा : स्कूल में खुला पहला सेफ होम , 30 बेड के सेफ होम में भोजन व ऑक्सीजन की व्यवस्था

ओल्ड मालदा में  मंगलवार को कोरोना मरीजों के लिए सेफ होम का उद्घाटन किया गया. ओल्ड   मालदा नगरपालिका की पहल पर बाचामारी जीके हाई स्कूल में कोरोना मरीजों के लिए पहला सेफ होम बनाया गया गया है । ओल्ड  मालदा नगरपालिका के प्रशासक कार्तिक घोष की पहल पर स्कूल में 30 बेड के बने सेफ होम  का उद्घाटन किया गया ।  यहाँ कोरोना मरीजों को रहने, खाने और ऑक्सीजन की भी व्यवस्था की गई है.   अतिरिक्त जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने मंगलवार दोपहर को इस सेफ होम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर मालदा नगर पालिका के पूर्व प्रशासक कार्तिक घोष, प्रखंड स्वास्थ्य…
Read More