Blog

लायंस क्लब ऑफ़ इस्लामपुर द्वारा गरीबों को दिया जा रहा जन आहार, कोविड हेल्प डेस्क की भी शुरुआत

लायंस क्लब ऑफ़ इस्लामपुर द्वारा गरीबों को दिया जा रहा जन आहार, कोविड हेल्प डेस्क की भी शुरुआत

लायंस क्लब ऑफ़  इस्लामपुर न्यू सेंचुरी  की ओर से  बुधवार को लायंस जन आहार  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से वे इस्लामपुर शहर के जरूरतमंद लोगों को मुफ्त भोजन वितरित करेंगे. प्रतिदिन लगभग 200 लोगों को भोजन कराया जाएगा। जब तक लॉकडाउन रहेगा वे इस कार्यक्रम को जारी रखेंगे। आज इस्लामपुर बस टर्मिनस से सटे इलाके से कार्यक्रम की शुरुआतकी गई।  क्लब के  सदस्यों ने कहा कि  हर दिन अलग-अलग इलाकों में इस कार्यक्रम को आयोजन किया जायेगा।  उन्होंने कहा  आज मेन्यू में रोटी , तरकारी व सलाद शमिल था। …
Read More
अलीपुरदुआर में ‘मास्क एटीएम’ लॉन्च , सामाजिक कार्यकर्ता की अनोखी पहल  * लोगों की फ्री में मिलेगा मास्क

अलीपुरदुआर में ‘मास्क एटीएम’ लॉन्च , सामाजिक कार्यकर्ता की अनोखी पहल * लोगों की फ्री में मिलेगा मास्क

देश व राज्य में कोरोना महामारी तबाही मचा रही है।  सरकार के साथ साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाएं  कोरोना की रोकथाम के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे हैं। कोरोना  से बचाने के लिए  लोगों को  मास्क पहनने की नसीहत दी जा रही है। इधर अलीपुरदुआर  जिले के एक युवक ने मास्क की आपूर्ति के लिए एक अनोखी पहल की है। अलीपुरदुआर जिले के फालाकाटा के एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता अपूर्व दास ने आम लोगों को मुफ्त मास्क प्रदान करने के लिए "मास्क एटीएम" लॉन्च किया। अपूर्व दास ने बताया कि उन्होंने फालाकाटा शहर के ट्रैफिक प्वाइंट और धूपगुड़ी मोड़  मार्केट  में एक फ्री मास्क…
Read More
सिलीगुड़ी में बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम ,कोरोना प्रोटोकॉल के तहत हुआ आयोजन

सिलीगुड़ी में बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम ,कोरोना प्रोटोकॉल के तहत हुआ आयोजन

पूरे देश के साथ साथ सिलीगुड़ी में भी बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन किया गया।  कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने हुए  आज  शहर के विभिन्न स्थानों में  बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान  गौतम बुद्ध की पूजा  अर्चना की गयी। सिलीगुड़ी के प्रधाननगर स्थित बुद्ध मठ में आज विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिलीगुड़ी के बौद्ध मंदिरों में पहाड़ व समतल से काफी संख्या में भक्तगण जुटे थे।  
Read More
डाबग्राम मातृसदन में दी गयी वैक्सीन, गौतम देव ने लिया जायजा

डाबग्राम मातृसदन में दी गयी वैक्सीन, गौतम देव ने लिया जायजा

सिलीगुड़ी नगर निगम  अंतर्गत डाबग्राम मातृसदन में यूपीएचसी-5 नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में  बुधवार को लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गयी। सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन गौतम देव ने वैक्सीन सेंटर का  निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की दूसरी खुराक की कमी है, लेकिन उम्मीद है कि अगले महीने की 5 तारीख तक इस बारे में  सकारात्मक पहल शुरू होगी। इसके साथ ही उन्होंने  केंद्र सरकार पर कुछ मुनाफाखोरों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाए हुए कहा इस वजह से वैक्सीन की कमी दिख रही है.
Read More
अभिनेत्री युविका चौधरी ने मांगी माफी

अभिनेत्री युविका चौधरी ने मांगी माफी

अभिनेत्री युविका चौधरी हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में एक जातिवादी गाली का इस्तेमाल करने के बाद विवादों में घिर गई थीं। व्लॉग में युविका को अपने पति प्रिंस नरूला के बाल कटवाते हुए देखा जा सकता है। उसने तब टिप्पणी की कि वह एक निश्चित समुदाय की तरह "नहीं दिखना चाहती"। भारी आलोचना के बाद, युविका ने यह कहते हुए ट्वीट किया था कि उन्हें उस शब्द के पीछे का अर्थ नहीं पता है। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक माफीनामा वीडियो जारी किया है। शॉर्ट वीडियो में युविका को गाली का इस्तेमाल करने के लिए माफी मांगते…
Read More