06
Mar
नए एंड्राइड मोबाइल सेट खरीदने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मालदा जिले के हबीबपुर थाने के आईहो रतिराम पारा इलाके में इस घटना के बाद भारी शोक की लहर दौड़ पड़ी। गृहवधू का शव उसके कमरे से फंदे से लटकता बरामद किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि मृत गृहवधू का काकली मंडल है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सात महीने पहले महिला का विवाह हबीबपुर के चांद पारा इलाके के निरामय मंडल के साथ हुआ था। …
