08
Mar
चाय बागान श्रमिकों की मजदूरी वृद्धि ,कृषि कानून रद्द किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर जलपाईगुड़ी जिला कांग्रेस की ओर से सोमवार को एक विशाल रैली निकाली गई। रैली में काफी संख्या में कांग्रेसी समर्थकों ने हिस्सा लिया। रैली में शमो कांग्रेस समर्थक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। आज दोपहर शहर के दिशारी मोड़ से निकली यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता देव प्रसाद राय ,मौजूदा विधायक सुखविलास वर्मा, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष निर्मल घोष दस्तीदार ,वर्तमान अध्यक्ष पिनाकी सेन गुप्ता सहित अन्य नेता उपस्थित…
