14
Dec
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में रविवार को और अधिक सुधार हुई है। वह कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में गत बुधवार से भर्ती हैं। रविवार को अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि शनिवार की तुलना में रविवार को उनकी हालत में और अधिक बेहतरी दर्ज की गई है। सांस लेने में तकलीफ की वजह से उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसके बाद से उन्हें वेंटिलेशन पर रखना पड़ा था। 11 डॉक्टरों की टीम बनाकर उनका इलाज शुरू हुआ जिसके बाद धीरे-धीरे हालत में सुधार होने लगी…
