22
Dec
अपने पति के अधिकार की मांग में एक गृहवधू ससुराल के घर के सामने धरने पर बैठ गई। उत्तर दिनाजपुर जिले के ग्वालपोखर थाने के साहापुर गांव में मंगलवार को इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार इलाके की शिखा विश्वास नामक इस महिला का करीब एक साल पहले इसी इलाके के एक युवक के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद दोनों इस्लामपुर में दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। कुछ दिनों बाद उसका पति उसे अपने पिता के घर छोड़ गया. इसके बाद उसे वापस ससुराल नहीं लाया गया। जब महिला अपने पति से इस बारे में संपर्क करने का प्रयास किया…
