29
Sep
अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और शिवसेना के बीच शुरू हुई लड़ाई अब उच्च न्यायालय तक पहुंच गई है. BMC द्वारा कंगना रनौत के ऑफिस को अचानक तोड़ने के मामले पर आज मुंबई उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई. इस दौरान जज ने संजय राउत की आपत्तिजनक टिप्पणी पर हैरानी जताई. संजय राउत ने कंगना रनौत को 'हरामखोर'कहकर गाली दी थी जिस पर बाद में स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने इसका मतलब नॉटी बताया था. इसी व्याख्या पर जज ने हैरानी जताई. बता दें कि कंगना के वकील बिरेन्द्र सराफ ने कोर्ट को कंगना के ऑफिस में हुई तोड़फोड़ की तस्वीरें दिखाई…
