02
Dec
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों को शाहीन बाग की ऐक्टिविस्ट बिलकीस दादी का समर्थन मिला है. बिलकीस दादी किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए सिंधु बॉर्डर पहुंचीं हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को हमारी बात सुननी चाहिए. आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में उतरीं बिलकीस दादी ने कहा कि हम किसानों की बेटियां हैं, हम आज किसानों के प्रोटेस्ट का समर्थन करने जाएंगे. हम अपनी आवाज उठाएंगे, सरकार को हमारी बात सुननी चाहिए. बिलकीस दादी उस वक्त सुर्खियों में आईं थीं, जब उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग आंदोलन…
