Blog

जलपाईगुड़ी : तृणमूल उम्मीदवार डॉ प्रदीप कुमार वर्मा जोर शोर से कर रहे चुनाव प्रचार

जलपाईगुड़ी : तृणमूल उम्मीदवार डॉ प्रदीप कुमार वर्मा जोर शोर से कर रहे चुनाव प्रचार

जलपाईगुड़ी सदर विधानसभा केंद्र के तृणमूल उम्मीदवार डॉ प्रदीप कुमार वर्मा जोर शोर से  चुनाव प्रचार में जुटे हैं।  वे अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।   बुधवार को भी वे अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार किया।  आज सुबह वे चाय की दुकान में लोगों से मिले और उनके बीच चुनाव प्रचार किया।  डॉ वर्मा लोगों के समक्ष अपने अजेंडे को रखते हुए राज्य में विकास कार्य को बरकरार रखने के लिए तीसरी बार  तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील लोगों से कर रहे हैं। 
Read More
बारहवीं की छात्रा लापता ,  मदद के लिए थाने पहुंची माँ

बारहवीं की छात्रा लापता , मदद के लिए थाने पहुंची माँ

लापता बेटी की तलाश के लिए एक माँ ने पुलिस से गुहार लगाई है।  घटना पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की है। जानकारी के अनुसार  जलपाईगुड़ी नगरपालिका के सात नंबर वार्ड के भाटिया बिल्डिंग इलाके की रहनवाली बारहवीं की छात्रा शीशा कामती 11 मार्च दोपहर को बिना किसी  घर से निकल पड़ी।  17 वर्षीय शीशा कामती  जलपाईगुड़ी सोनाली बालिका उच्च विद्यालय में पढ़ती है , शीशा की  रिंकी कामती ने  बताया कि लापता होने के बाद विभिन्न स्थानों में उसकी तलाश की गई लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार उन्होंने जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज…
Read More
मालदा :  घर बनाने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के चार लोग घायल

मालदा : घर बनाने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के चार लोग घायल

घर बनाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने हमला   कर एक ही परिवार के चार सदस्यों  को घायल कर दिया। मालदा जिले के रतुआ  थाने के चांदपुर के रुहिमा इलाके में बुधवार सुबह इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव देखा जा रहा है। घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घायलों के नाम दुलाल  शख्स (45 ), अब्दुल खालिक ( 55) ,हैरत अली (18) व सुरिया खातून (12) है।  दूसरी ओर सभी हमलावर कांग्रेस कर्मी बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवारवालों की ओर से घटना को लेकर निजामुल मियां व…
Read More
आज चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगी ममता बनर्जी

आज चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल के चुनावी समर में आगामी पांच सालों तक जनता के लिए किए जाने वाले वादे के रूप में बहुप्रतीक्षित घोषणा पत्र का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। आज बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगी। सूत्रों ने बताया है कि तृणमूल कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में सामाजिक न्याय को विशेष महत्व दिया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस अपने घोषणापत्र में नौ जातियों को ओबीसी के रूप में सूचीबद्ध करने जा रही है। पार्टी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। मंडल आयोग की ओर से इन नौ जातियों जैसे महिषा,…
Read More
मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में आग

मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में आग

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की है। यहां कोविड-19 वार्ड में बुधवार दोपहर आग लग गई थी। बताया गया है कि वार्ड में तकनीकी त्रुटि की वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ था जिसके कारण आग लगी थी। धुएं का गुब्बार और आग की चिंगारी देख तुरंत इसमें भर्ती मरीजों को दूसरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। तुरंत कोलकाता पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के…
Read More