20
Feb
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में अपना जनाधार बढ़ाने व मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से निकाली गई परिवर्तन यात्रा जलपाईगुड़ी जिले के बाद 20 फरवरी को सिलीगुड़ी पहुंची। सिलीगुड़ी में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के स्वागत के लिए दार्जीलिंग के भाजपा सांसद राजू बिष्ट ,भाजपा नेता राजू बनर्जी , रथीन बोस समेत अन्य शीर्ष नेता व काफी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे। भाजपा सूत्रों के अनुसार सिलीगुड़ी के जलपाईगुड़ी से भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज सिलीगुड़ी के घुघुमारी पहुंची , जहां भाजपा समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया।…
