24
Feb
उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में चारो ओर कमल खिलाएंगे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देखती रह जाएगी। उन्होंने कहा इस बार विधानसभा चुनाव में खेल होगा और चारों ओर कमल खिलेंगे और दीदी देखती रहेंगी। भाजपा की परिवर्तन यात्रा बुधवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज पहुंची। परिवर्तन यात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, रायगंज की भाजपा सांसद तथा केंद्रीय नारी व शिशु कल्याण मंत्री देबोश्री चौधरी ,जिला भाजपा अध्यक्ष विश्वजीत लाहिरी समेत अन्य शीर्ष भाजपा नेता व काफी संख्या में कार्यकर्ता…
