12
Mar
विधानसभा चुनाव से पूर्व पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा के साथ-साथ हथियार बरामदगी का सिलसिला जारी है । इस बीच पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में पुलिस ने विभिन इलाके में छापेमारी 3 बंदूक ओर सात राउंड कारतूस के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया । पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है । कूचबिहार के एसपी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिनहाटा एसडीपीओ अमित वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात सिताई थाने की पुलिस ने नंबरविहीन मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर उस पर सवार नबिरुल मियां एवं अकबर मियां…
