13
Apr
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में लगातार बढ़ते तापमान के बीच बारिश की संभावना जताई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता के अलावा उत्तर और दक्षिण बंगाल के इलाके में हल्की बारिश हो सकती है। कोलकाता के साथ-साथ पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व और पश्चिम बर्दवान और पुरुलिया जिले में हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 26.6…
