Blog

भाजपा प्रत्याशी शिखा चटर्जी कर रही जोरदार प्रचार

भाजपा प्रत्याशी शिखा चटर्जी कर रही जोरदार प्रचार

जलपाईगुड़ी जिले के डाबग्राम -फुलबाड़ी विधानसभा केंद्र की भाजपा प्रत्याशी शिखा चटर्जी धुआंधार चुनाव प्रचार कर रही हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न इलाके में प्रचार किया। उन्होंने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के निरंजननगर में चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान वे लोगों के घर घर जाकर उनसे मिल रही है और उनका आशीर्वाद ले रही है। इसके साथ ही वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में होने वाले विकास की रूप रेखा लोगों के समक्ष पेश कर उनसे भाजपा को जीताने की अपील कर रही है। गौरतलब है डाबग्राम…
Read More
संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने   थाने का  घेराव कर किया प्रदर्शन

संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन

संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने  कल रात   जलपाईगुड़ी कोतवाली थाने को घेर कर विरोध प्रदर्शन किया।  प्रदर्शन कर रहे संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि निर्धारित समय समाप्त  होने  के बाद भी तृणमूल कांग्रेस इलाके में चुनाव प्रचार करती रही।   इसके खिलाफ वे लोग थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. संयुक्त  मोर्चा नेताओं ने आरोप लगाया कि वे लोग सोमवार रात 8.30 बजे से जलपाईगुड़ी के कदमतला संलग्न उनके उम्मीदवार डॉ सुखबिलास वर्मा के समर्थन में प्रचार करने वाले थे। लेकिन  उसी समय तृणमूल कांग्रेस यहाँ  चुनाव प्रचार कर रही थी। इतना  ही नहीं इन लोगों ने बताया इस बारे में  जब वे लोग  वहां मौजूद पुलिस…
Read More
सेना से बिना अनुमति गांधी मूर्ति के पास धरना देने पहुंची ममता, दर्ज हो सकती है प्राथमिकी

सेना से बिना अनुमति गांधी मूर्ति के पास धरना देने पहुंची ममता, दर्ज हो सकती है प्राथमिकी

उकसावे वाली बयानबाजी और मुस्लिम समुदाय को एकजुट होकर वोट करने के बयान के कारण चुनाव आयोग द्वारा प्रचार में 24 घंटे का प्रतिबंध लगाए जाने के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को धर्मतल्ला की गांधी मूर्ति के पास धरना देने के लिए पहुंच गई हैं। हालांकि बापू की जिस मूर्ति के पास ममता बनर्जी को धरना देना है वह सेना की पूर्वी कमान मुख्यालय के अधीनस्थ है और वहां किसी भी तरह के कार्यक्रम अथवा प्रदर्शन आदि के लिए सेना की अनुमति की जरूरत पड़ती है। तीनों सेनाओं के पूर्वी कमान के प्रवक्ता मनदीप सिंह हुड्डा ने  को बताया…
Read More
चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर बैठेंगी ममता, तृणमूल नेता भी हमलावर

चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर बैठेंगी ममता, तृणमूल नेता भी हमलावर

विवादित बयानों की वजह से चुनाव आयोग द्वारा ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने  आज यानी मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से कोलकाता के गांधी मूर्ति के सामने आयोग के फैसले के खिलाफ धरने पर बैठने की घोषणा पहले ही की है। इसके अलावा सत्तारूढ़ पार्टी के नेता लगातार आयोग के फैसले पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। दिलीप घोष, राहुल सिन्हा और भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं के बयानों का जिक्र करते हुए बीरभूम के जिला तृणमूल…
Read More
बंगाल में आज चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगी ममता, भाजपा के नड्डा-अमित शाह-राजनाथ मैदान में

बंगाल में आज चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगी ममता, भाजपा के नड्डा-अमित शाह-राजनाथ मैदान में

पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल को होने वाले पांचवें चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। लगातार उकसावे वाली बयानबाजी और विवादित बयानों की वजह से चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगा दी है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बंगाल में चुनाव प्रचार जारी रखा है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। उनकी पहली जनसभा उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में सुबह 11:30 बजे होगी। दूसरी जनसभा 12:45 बजे नागराकाटा…
Read More