Blog

सड़क हादसे में छात्रा की मौत के खिलाफ विद्यार्थियों ने किया सड़क जाम , दोषी चालक की गिरफ़्तारी की मांग

सड़क हादसे में छात्रा की मौत के खिलाफ विद्यार्थियों ने किया सड़क जाम , दोषी चालक की गिरफ़्तारी की मांग

अलीपुरद्वार के तपसीखाता में कल तेज रफ़्तार के डम्पर के सड़क किनारे घर में घुस जाने से एक छात्रा की मौत हो गयी थी, जबकि एक अन्य घायल हो गया था।  हादसे में छात्रा की मौत की घटना के खिलाफ सोमवार को विद्यार्थियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शंनकारी विद्यार्थी  दोषी वाहन चालक की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे थे। साथ ही  पुलिस - प्रशासन से इस सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही  को नियंत्रित  करने की मांग की  छात्रों ने की.  बताते चले कल तपसीखाता में एक सड़क दुर्घटना में स्वप्ना बर्मन नामक एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई…
Read More
ममता की अपील –  भीख नहीं, कर्ज मांग रही हूँ ,चुनाव आयोग का भाजपा से मिली भगत का लगाया आरोप

ममता की अपील – भीख नहीं, कर्ज मांग रही हूँ ,चुनाव आयोग का भाजपा से मिली भगत का लगाया आरोप

पैसे लूटाने के साथ साथ राज्य में कोरोना फैला रही भाजपा  चाकुलिया (उत्तर दिनाजपुर ), तृणमूल सुप्रीमो एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  ने लोगों से विधानसभा   चुनाव में तृणमूल उम्मीदवारों को जीताने की अपील की है।  मुख्यमंत्री सोमवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के  नौ विधानसभा क्षेत्रों के  तृणमूल के उम्मीदवारों के समर्थन में तीन चुनावी रैलियां कीं। उन्होंने आज उत्तर दिनाजपुर जिले के चाकुलिया विधानसभा क्षेत्र में पहली रैली की । इसके बाद दोपहर को वे हेमाबाद थाने के महाराजा हाट हाई स्कूल के मैदान में एक चुनावी रैली में शामिल हुई । यहाँ तृणमूल सुप्रीमो ने रायगंज, हेमताबाद, कर्णदिघी और इटाहार विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल…
Read More
रोड शो के बाद बिगड़ी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की सेहत

रोड शो के बाद बिगड़ी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की सेहत

 पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के तेजी से प्रचार के बीच भारतीय जनता पार्टी की मैराथन रैलियों का दुष्प्रभाव भाजपा नेताओं पर भी दिखने लगा है। दिग्गज अभिनेता और पार्टी के वरिष्ठ नेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ गई है। रविवार को उत्तर बंगाल के रायगंज में उन्होंने रोड शो की थी। उन्होंने सुबह से ही कई अन्य कार्यक्रमों में शिरकत की थी और रोड शो के साथ साथ मीटिंग आदि भी किए थे। उसके बाद मालदा के हबीबपुर में जब रोड शो चल रहा था तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को बता दिया था कि सेहत…
Read More
व्यापारी के अपहरण की योजना बनाते छह गिरफ्तार , आग्नेयास्त्र के साथ काफी मात्रा में कारतूस एंव कफ सिरप बरामद

व्यापारी के अपहरण की योजना बनाते छह गिरफ्तार , आग्नेयास्त्र के साथ काफी मात्रा में कारतूस एंव कफ सिरप बरामद

गिरफ्तारियों में असम के एक और उत्तर प्रदेश के दो लोग शामिल  कूचबिहार कोतवाली थाने की पुलिस ने ख़ुफ़िया जानकारी के  आधार पर  अभियान चलाकर दो आग्नेयास्त्र के  साथ  कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कूचबिहार के भरत कॉलोनी इलाके से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है गिरफ्तारियों में एक माघपाला निवासी बासुदेव सरकार इसी  इलाके में  किराए के एक मकान में रहता है। उसी के घर में कूचबिहार के दिनहाटा के रहनेवाले  दो लोग, असम के एक और उत्तर प्रदेश के दो लोग कल रात जमा हुए थे।  ख़ुफ़िया जानकारी मिलने पर आज तड़के सुबह कूचबिहार कोतवाली थाने…
Read More
कोविड-19 मरीज का शव बदलने का आरोप सरकारी अस्पताल पर

कोविड-19 मरीज का शव बदलने का आरोप सरकारी अस्पताल पर

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा जिले के दासनगर बाल्टिकुरी में स्थित ईएसआई कोविड-19 अस्पताल पर कोरोना मरीज का शव बदलने का आरोप लगा है। जिले के आमता के रहने वाले 70 वर्षीय अशरफ अली मिदा को गुरुवार हृदय में समस्या होने के बाद आमता ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया था। सावधानी बरतते हुए चिकित्सकों ने उनकी कोविड-19 एनटीपीसीआर टेस्ट की जिसमें जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बिना देरी किए वृद्ध को बाल्टिकुरी के कोविड समर्पित ईएसआई अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। शनिवार को देर शाम उनकी मौत हो गई। दावा है कि अस्पताल की ओर से…
Read More