Blog

रेल यात्रियों में  मास्क,सेनिटाइजर वितरित

रेल यात्रियों में मास्क,सेनिटाइजर वितरित

देश भर के साथ साथ पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।  कोरोना के बढ़ते मामले के मद्देनजर भारतीय रेल ने रेल में सफर करनेवाले लोगों के लिए मास्क पहनना आवश्यक कर दिया है।  मास्क नहीं पहनने पर फ़ाईन काटे जा रहे हैं।  रेलवे की ओर से  जारी नियमों के अनुसार राज्य के किसी भी स्टेशन से बिना मैक्स के ट्रेन पर चढ़ने वालों से जुर्माना वसूला जायेगा। रेलवे के इस नियम के लागू  होने के बाद आज पुलिसकर्मी बापन दास ने सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के सभी यात्रियों और ट्रेन के डिब्बे में सफर…
Read More
गृहमंत्री अमित शाह ने कालियागंज में किया रोड शो

गृहमंत्री अमित शाह ने कालियागंज में किया रोड शो

गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के कलियागंज विधानसभा के भाजपा  उम्मीदवार सौमेन रॉय के समर्थन में रोड शो किया। वे आज हेलीकाप्टर से कालियागंज कॉलेज मैदान में उतरे। यहाँ से वे सुकान्त मोड़ गए और फिर वहां से  वे  खुली छत की कार में सवार होकर रोड शो किया। अमित शाह के इस रोड शो में हजारों की संख्या में भाजपा समर्थक शामिल हुए।  गृहमंत्री के रोड शो के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे । 
Read More
बंगाल में लागू होगा सीएए , मतुआ संप्रदाय को मिलेगी नागरिकता -अमित शाह

बंगाल में लागू होगा सीएए , मतुआ संप्रदाय को मिलेगी नागरिकता -अमित शाह

गृहमंत्री  अमित शाह ने सोमवार को चुनावी जनसभा में  तृणमूल सुप्रीमो एंव राज्य की  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा तृणमूल के शासन में उत्तर बंगाल के साथ बहुत अन्याय हुआ है। विधानसभा चुनाव  में तृणमूल कांग्रेस  यहां से एक भी सीट नहीं पायेगी। चुनाव प्रचार के दौरान वे  आज एक बार फिर नागरिकता कानून को लेकर  मुखर हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आ रही है और बंगाल में सीएए लागू किया जाएगा। मतुआ संप्रदाय के लोगों को नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने आज उत्तर बंगाल के विकास के लिए कई परियोजनाओं की भी घोषणा की। अमित शाह ने…
Read More
दहेज़ की भेंट चढ़ी गर्भवती महिला , फंदे से लटकता मिला शव

दहेज़ की भेंट चढ़ी गर्भवती महिला , फंदे से लटकता मिला शव

मालदा जिले के मोथाबाड़ी में दहेज की मांग को लेकर एक   गर्भवती महिला की हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला  सामने सामने आया है। घटना को लेकर मोथाबाड़ी के अचिन्तला गांव में सोमवार सुबह भारी तनाव देखा गया ।  मोथाबाड़ी पुलिस  घटना की  जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने मृत गृहवधू के पति को गिरफ्तार  कर   पूछ्ताछ शरू कर दी है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय परवीन बीबी के रूप में हुई है। प्राथमिक जाँच में गृहवधू को फंदे से लटका कर हत्या किये जाने की बात सामने आ रही है.पुलिस शव को  पसटमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व  अस्पताल भेज कर घटना की…
Read More
माहेश्वरी युवा संगठन ने लोगों में  बांटा मास्क

माहेश्वरी युवा संगठन ने लोगों में बांटा मास्क

माहेश्वरी युवा संगठन और जयगांव ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त तत्वावधान  में  सोमवार को भारत-भूटान सीमा पर बसे जयगांव में लोगों में मास्क वितरित किया गया। गौरतलब है कि देश देश भर में  कोरोना के मामले अलगातार बढ़ते जा रहे हैं।  सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को स्वास्थ्य नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।   लोगों से मास्क पहनने का बार बार अनुरोध किया जा रहा है।  इसी के मद्देनजर जयगांव माहेश्वरी युवा संगठन ने जयगांव  ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से लोगों को कोरोना के बारे में जागरूक करते हुए उनके बीच मास्क बांटा । 
Read More