Blog

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ तृणमूल नेताओं ने साइकिल  चलाकर किया विरोध प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ तृणमूल नेताओं ने साइकिल चलाकर किया विरोध प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को उत्तर दिनाजपुर जिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया।  विरोध प्रदर्शन में तृणमूल जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल समेत कई अन्य  तृणमूल नेताओं व  कार्यकर्ताओं ने  हिस्सा लिया। तृणमूल समथकों ने  पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ आज सुबह इस्लामपुर ट्रक स्टैंड से साइकिल रैली निकाली, रैली शहर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की। रैली में शामिल तृणमूल नेताओं ने कहा  पेट्रोल-डीजल  के दाम बढ़ने से आम लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।  उन्होंने जल्द से जल्द  पेट्रोल-डीजल  के दाम कम करने की मांग की।  इतना ही नहीं इन लोगों…
Read More
शादी करने की मांग में प्रेमी के घर के सामने धरने पर बैठी प्रेमिका , पुलिस ने किया  गिरफ्तार

शादी करने की मांग में प्रेमी के घर के सामने धरने पर बैठी प्रेमिका , पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादी करने की मांग को लेकर एक युवती अपने प्रेमी के घर के सामने धरने पर बैठ गयी।  हालाँकि पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया।मालदा के चांचल के लालगंज इलाके में  इस घटना को लेकर हड़कंप मच गया. युवती ने बताया आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और  बाद में शादी करने से मुकर गया। जब उसे पता चला कि उसके प्रेमी की शादी कहीं और तय हो गई है, तो वह  उसके घर के सामने धरने पर बैठ गई। हालाँकि इस बारे में अब तक उसने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है। इतना ही नहीं…
Read More
आमिर-करीना की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के सेट से नागा चैतन्य ने शेयर की तस्वीर, किरण राव भी मुस्कुराती दिखीं

आमिर-करीना की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के सेट से नागा चैतन्य ने शेयर की तस्वीर, किरण राव भी मुस्कुराती दिखीं

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) और तेलुगु फिल्मों के मशहूर एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) इन दिनों लद्दाख में अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) की शूटिंग साथ कर रहे हैं. जी हां, अब से कुछ देर पहले ही नागा चैतन्य ने फिल्म के सेट से अपनी एक तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया है. इस तस्वीर में हमें नागा चैतन्य के साथ आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव (Kiran Rao) नजर आ रही हैं. आपको बता दें, नागा चैतन्य, आमिर खान के पुराने दोस्त हैं. जहां इस फिल्म में हमें ये दोनों सितारे साथ…
Read More
भारत V/S श्रीलंका वनडे सीरीज:पहला मैच खेलते ही धवन भारत के सबसे उम्रदराज कैप्टन बनेंगे; पंड्या और चाहर ब्रदर्स साथ खेले तो टूटेगा 87 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत V/S श्रीलंका वनडे सीरीज:पहला मैच खेलते ही धवन भारत के सबसे उम्रदराज कैप्टन बनेंगे; पंड्या और चाहर ब्रदर्स साथ खेले तो टूटेगा 87 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। 13 जुलाई की जगह अब सीरीज की शुरुआत 17 जुलाई से हो सकती है। श्रीलंका के बैटिंग कोच और डेटा एनालिस्ट के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया जा सकता है। इस सीरीज में भारत की ओर से 4 बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं। भारतीय कप्तान शिखर धवन पहले वनडे में उतरते ही भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान बन जाएंगे। वहीं, 2 भाइयों की जोड़ी एक ही मैच में उतर सकती है। इसमें क्रुणाल पंड्या-हार्दिक पंड्या और…
Read More
जीका वायरस के खतरे को देख अलर्ट हुई केंद्र सरकार, केरल भेजी विशेषज्ञों की टीम, जानें मौजूदा हालात

जीका वायरस के खतरे को देख अलर्ट हुई केंद्र सरकार, केरल भेजी विशेषज्ञों की टीम, जानें मौजूदा हालात

केरल में शुक्रवार को जीका वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 14 हो गए हैं, जिनमें 13 स्वास्थ्यकर्मी हैं. राष्ट्रीय विषाणु संस्थान की तरफ से 13 और मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश को अलर्ट कर दिया गया है. सभी 14 मामले तिरुवनंतपुरम से सामने आए हैं. राज्य में गुरुवार को 24 साल की गर्भवती महिला में मच्छर जनित इस बीमारी की पुष्टि हुई थी. ये प्रदेश में जीका वायरस का पहला मामला था. महिला ने 7 जुलाई को एक बच्चे को जन्म दिया था और अब दोनों की हालत स्थिर है. राज्य सरकार के अनुसार संस्थान में जांच के…
Read More